3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: ब्रेकरी में रस पर थूक लगाकर पैक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: वायरल इस वीडियो में ब्रेकरी में रस बनाने के बाद एक युवक उसकी पैकिंग करते समय उसमें थूक रहा है और फिर उसको पैक कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Sep 2021, 2:13 PM IST

meerut_rush.jpg

मेरठ. अगर सुबह नाश्ते में रस खाने के शौकीन हैं तो एक बार इस वीडियो को जरूर देखिए। वीडियो देखकर आप तो रस खाना छोड़ ही देंगे साथ ही अपने जानकारों को भी रस खाने से मना करेंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्रेकरी में मैदा के रस बनाने के दौरान किस तरह की गंदगी परोसी जा रही है। यह साफ दिखाया जा रहा है। रस बनाने वाले कारीगर रस बन जाने के बाद उनकी ट्रे में पैर रख रहे हैं इतना ही नहीं रस को पैक करते समय एक युवक इनमें अपना थूक भी मिला रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर तो हर कोई रस खाने के बारे में सोचना छोड़ देगा।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: पश्चिमी यूपी से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, गुपचुप तरीके से चल रही बड़ी जनसभाओं की तैयारी

नान को थूक का पकाने का वीडियो हुआ था वायरल

कुछ महीने पहले शादी-समारोह में बनने वाली नान को थूक का पकाने का वीडियो वायरल हुआ था। मेरठ में ही इस तरह की दो वारदातें सामने आई थीं। जिसमें एक बैंकेट हॉल में नान बना रहा युवक उसमें अपना थूक मिला रहा था। उसकी यह हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इसके बाद थूककर नान बनाने वाले कारीगर की तलाश कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया था। कारीगर पर प्रशासन ने रासुका लगाई। लेकिन कुछ महीने बाद वह जेल से छूटकर आ चुका है। थूककर नान बनाने का यह मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब एक वीडियो और वायरल हुआ।

पैकिंग करते समय थूक लगा रहा है युवक

वायरल इस वीडियो में ब्रेकरी में रस बनाने के बाद एक युवक उसकी पैकिंग करते समय उसमें थूक रहा है और फिर उसको पैक कर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर तो आप भी रस खाना छोड़ देंगे। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि यह थूककर रस पैक करने वाला यह वीडियो किस ब्रेकरी का है। लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि यह जानबूझकर बनाया गया है। जिससे लोग इसे देखें। जिस तरह से ब्रेकरी के कारीगर बनाए गए रस पर पैर रख रह रहे हैं और उस पर गंदगी फैला रहे हैं इसको देखकर तो कोई बिरला ही अब सुबह का नाश्ता रस से करने का मन बनाएगा।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि उनके पास इस वायरल वीडियो से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में किसी प्रकार की कोई शिकायत भी लिखित रूप में नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो इसकी जांच की जाएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : काम की बात: आधार कार्ड से पैन कार्ड को जोड़ने की समय सीमा में बढ़ोत्तरी, अब इस तारीख तक मिली मोहलत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश