मेरठ

कोरोना के बाद वेस्ट यूपी के किसानों में पाकिस्तानी टिड्डियों का खौफ, जारी किया गया हाई अलर्ट

Highlights डीएम और कृषि विभाग के अफसरों ने किया सतर्क डीजे और तेज आवाज से भागेगा खेतों से टिड्डी दल ग्राम प्रधानों और पंचायतों केे साथ अफसरों की बैठक  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 9:38 AM IST
meerut

मेरठ। मध्य प्रदेश और राजस्थान में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद पाकिस्तानी टिड्डी दल ने उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गया है। वेस्ट के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, शामली, बागपत, सहारनपुर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम अनिल ढींगरा ने हाई अलर्ट जारी करके किसानों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है। अभी तक किसान कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बाद से अपनी खेती और पैदावार से हुए नुकसान से ही परेशान चल रहे थे, लेकिन पाकिस्तानी टिड्डी दल ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आ रहे टिड्डियों के दल ने झांसी के रास्ते वेस्ट यूपी में प्रवेश किया है। यह बिना नुकसान किए ही आगे बढ़ गया। अब वेस्ट के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया है। टिड्डियों का दूसरा दल आगरा व मथुरा आदि जिलों में पहुंचने की संभावना जताई है। इसको लेकर जिला कृषि अधिकारी ने गांव में प्रधानों,पंचायत सचिवों और किसानों के साथ बैठक कर यह अपील की है कि अगर टिड्डियों का हमला होता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि अगर टिड्डियों का दल हमला करता है तो लोग एकजुट हो जाएं और ढोल, नगाड़ा, टिन के डब्बे तथा थालियों को जोर-जोर से बजाएं। जिससे शोर होने पर वे भाग सकें। टिड्डियों के दलों पर नियंत्रण के लिए किसान एक साथ अपने खेतों में क्योरोपाइरीफांस 20 प्रतिशत या मैलाथियान 96 प्रतिशत कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।

इस खतरे को देखते हुए मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर व बागपत आदि जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है। बता दे कि गत शनिवार को ही प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने टिड्डियों के हमले से किसानों की फसलों को बचाने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश व जिला केंद्रों पर टिड्डी दल नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी, टास्क फोर्स व कंट्रोल रूम को सक्रिय रहने को कहा गया है।

इस संबंध में किसानों के लिए मेरठ जनपद में किसान कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 0121-2660600 पर सूचना दी जा सकती है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मेरठ में टिड्डी दल आने का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा राहत दल का गठन किया गया हैै।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला