
meerut
मेरठ। पिछले 24 घंटे में जनपद में दो महिलाओं समेत पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 369 पहुंच गई है। सीएमओ डा. राजकुमार और एलएलआरएम कालेज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 349 नमूने लिये गये थे, जिनमें से पांच नए कोरोना संक्रमितों में बागपत रोड शेखपूरा से 67 वर्षीया महिला, बुढ़ाना गेट से 70 वर्षीय एक, गोपाल विहार से 38 वर्षीय पुरुष, ट्रांसपोर्ट नगर से 13 वर्षीय युवक और श्यामनगर से 40 वष्र्रीया महिला शामिल हैं। मेरठ में अब तक 22 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद में कोविड-19 से पीडि़त मरीजों की संख्या 369 पहुंच गई है जबकि 223 संक्रमित ठीक होकर घर वापस भेजे जा चुके हैं।
सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड मे भर्ती तारापुरी क्षेत्र की महिला मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को उसे युग अस्पताल से यहां भेजा गया था। वह हार्ट की मरीज थी। मृतकों की कुल संख्या 22 हो गई है। दो महिलाओं समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला शेखपुरा बागपत रोड की रहने वाली है जबकि दूसरी श्यामनगर की है। सीएमओ ने बताया कि बागपत रोड स्थित शेखपुरा की 67 साल की महिला शुक्रवार दोपहर अप्स नोवा अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके पैर में संक्रमण था। निजी लैब में सैंपल भेजा गया था, जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई। कई स्टाफ को क्वारेंटीन कर दिया गया है। इसी प्रकार होप अस्पताल और जगत नर्सिंग होम में भर्ती एक-एक मरीज में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें कोविड वार्ड ले गई। मरीजों के संपर्क में आए डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारेंटीन कर दिया गया है।
Published on:
24 May 2020, 11:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.