मेरठ

पत्रिका अमृतं जलम्: ऐसे ही नदियों में बहता रहा प्रदूषण तो विलुप्त हो जाएगा पानी

मेरठ में 'पत्रिका अमृतं जलम्' अभियान की शुरुआत जानी ब्लाॅक के पुरा महादेव में हिंडन नदी की सफार्इ से हुर्इ  

2 min read
May 13, 2018

मेरठ। 'पत्रिका अमृतं जलम्' अभियान की शुरुआत13 मर्इ रविवार को मेरठ जनपद में हर्षोल्लास से हुई। अभियान के तहत कई सामाजिक संस्थाएं जल संरक्षण के लिए आगे आयी और उन्होंने इस अभियान को 'पत्रिका' की सराहनीय पहल बताया। नीर फांउडेशन के अध्यक्ष रमन त्यागी ने कहा कि आज नदियों के पानी को संरक्षित करने की जरूरत है। यदि नदियों का पानी संरक्षित होगा तो भूजल में गिरावट कम होगी और भविष्य में हमारे बच्चों को पानी की कमी से नहीं जूझना होगा।

ये भी पढ़ें

Mother’s Day 2018: जिन्दगीभर स्कूली बच्चों को नसीहत दी, अब इस मां के बच्चों ने यहां की राह दिखा दी

खुशखबरीः ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राआें को मिली राहत, इतना कोटा तय हुआ

जानी ब्लाॅक से शुरू हुआ अभियान

अभियान की शुरूआत शाम को 3.30बजे मेरठ के जानी ब्लाक के पुरा महादेव में हिंडन नदी की सफाई से की गई। इस दौरान बड़ी संख्या मं ग्रामीणों ने अभियान में भाग लिया और हिंडन के जल संरक्षण के लिए नीर फांउडेशन के नेतृत्व में काफी लोग हिंडन की सफाई में जुट गए। हिंडन नदी में फैली काई और नदी में उगी खरपतवार को नीर फांउडेशन के कार्यकर्ताओं ने हटाया और नदी के पानी को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

लोगों को जागरूक करने की जरूरत

नीर फांउडेशन के रमन त्यागी ने कहा कि जल संरक्षण आज भारत की सबसे बड़ी जरूरत है। जल संरक्षण के नाम पर सरकार अरबों रुपये पानी की तरह बहा देती है, लेकिन उसका निष्कर्ष कुछ नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए जरूरत हैं लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की। जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, तब तक यह धरोहर यूं ही बेकार बहती रहेगी और एक दिन ऐसा आएगा कि यह देश में विलुप्त के कगार पर होगी। जिस तरह आज खाड़ी के देशों में पानी का हाल है एक दिन हमारे देश में भी ऐसा ही होगा, अगर हम समय से जल संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए। इस अवसर पर ग्रामीणो ने भी कहा कि 'पत्रिका' का यह अभियान अच्छा है आैर इससे लोगों को जागरूक होने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Mother’s Day 2018: बड़ी बहन ने मां की भूमिका में बिट्टू को बना दिया दुनिया का स्टार क्रिकेटर
Published on:
13 May 2018 09:12 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड