मेरठ

Petrol Diesel Price Hike: एक बार फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! कितनी बढ़ी कीमत? वाराणसी समेत जानें जिलेवार ताजा कीमतें?

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जानिए, वाराणसी समेत आपके जिले में ताजा कीमतें कितनी हैं?

2 min read
May 25, 2026
एक बार फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमत कितनी है?

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, गोंडा में 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

15 मई के बाद लगातार चौथी बार बढ़े दाम

15 मई से ईंधन कीमतों में संशोधन दोबारा शुरू होने के बाद अब तकपेट्रोल और डीजलकी कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस दौरान चार बार दाम बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर 2024 के बाद 15 मई को पहली बार तेल कीमतों में इजाफा किया गया था, जिसके बाद लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बढ़ी कीमतें

नई दरों के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं।

आगरा में पेट्रोल 101.64 रुपये और डीजल 95.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

प्रयागराज में पेट्रोल 102.85 रुपये और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कानपुर में पेट्रोल 101.59 रुपये और डीजल 96.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

वाराणसी में पेट्रोल 102.62 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

मेरठ में पेट्रोल 101.72 रुपये और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

गोरखपुर में पेट्रोल 102.13 रुपये और डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे दाम

बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमतें 21 मई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। सिर्फ इस साल 15 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

आम जनता की बढ़ी चिंता

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा के खर्चों के साथ-साथ परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। आम लोग सरकार और तेल कंपनियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन फिलहाल दामों में कमी के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:महंगाई पर कांग्रेस का हमला, बोली- 10 दिन में तीन बार ‘जेब पर वार’
Also Read
View All