मेरठ

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत, जानिए अपने शहर में आज का भाव

Petrol Diesel Price Today. तीन दिन से पेट्रोल और डीजल के दामों में लोगों को मिल रही राहत। अंतराष्ट्रीय बाजार में गिर रहे कच्चे तेल के दाम।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 10:50 AM IST
04_petrol_diesel.png
petrol diesel price

मेरठ। Petrol Diesel Price Today. पेट्रोल और डीजल की प्रतिदिन बढ़ती कीमतों से अब वाहन स्वामियों को कुछ राहत मिल रही है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में इसका असर देश में पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। यानी कि पेट्रोल—डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को अब राहत मिल रही है। मेरठ में पिछलीे तीन दिनों से डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि यह राहत सिर्फ ईंधन के दाम में स्थिरता के तौर पर दी जा रही है। जो लंबे समय से बनी हुई है।

बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली सी कटौती की है। जबकि कच्चे तेल में गिरावट बीते पूरे माह से अधिक समय से है। इन्हीं सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बेतहाशा बढ़ाया है। ऐसे में ईंधन के दाम ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं। लेकिन वर्तमान में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट होने के बावजूद आमजन को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा आज शनिवार को भी राहत के नाम पर ईंधन के भाव स्थिर रखे गए हैं।

तेल कंपनियों के मुताबिक आज मेरठ में पेट्रोल के दाम 98.23 रुपये प्रति लीटर है। जबकि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.72 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 99.08 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। डीजल की कीमत मेरठ में 88.93 रुपये प्रति लीटर है। जबकि राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.33 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.84 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.38 रुपए चुकाना होंगे।








































शहरपेट्रोलडीजल
आगरा98.1988.91
प्रयागराज98.5189.24
दिल्ली101.3488.77
गाज़ियाबाद98.4389.14
कानपुर98.1188.85
नोएडा98.6589.34
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला