8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान खुराना के होश फाख्ता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाराज छात्रों ने घेरा, कई थानों की फोर्स पहुंची

- एक्टर आयुष्यमान खुराना को अचानक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाराज छात्रों ने घेर लिया। और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Sep 2021, 10:41 AM IST

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना

प्रयागराज. एक्टर आयुष्यमान खुराना (Ayushman Khurana) को अचानक इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) के नाराज छात्रों ने घेर लिया। और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची। मामले की हकीकत जानकार पुलिस अफसरों ने विश्वविद्यालय के छात्रों को समझाया। बाउंसर के माफी मांगने पर छात्र शांत हुए और तब जाकर मामला ठंडा हुआ।

सेल्फी ने बिगाड़ा काम :- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ‘डॉक्टर जी’ फिल्म (film Doctor G ) की शूटिंग चल रही है। शुक्रवार शाम इविवि में अंग्रेजी विभाग के पास शूटिंग चल रही थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र भी शूटिंग देखने पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान ही अनुराग भदौरिया समेत दो छात्रों ने आयुष्यमान संग सेल्फी लेने की कोशिश की। आरोप है कि उन्हें एक्टर के बाउंसर ने धक्का दे दिया और अपशब्दों का भी प्रयोग किया।

विरोध प्रदर्शन :- बस फिर क्या था, नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इसकी जानकारी हुई तो छात्रनेता दुर्गेश प्रताप सिंह, हॉलैंड हाल के सुधीर यादव समेत सैकड़ों छात्र वहां जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथियों से अभद्रता पर छात्र काफी आक्रोशित थे। जानकारी मिली तो कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। मामला छात्रों से जुड़ा था ऐसे में कर्नलगंज के साथ ही जार्जटाउन, शिवकुटी, दारागंज, कैंट के अलावा पीआरवी की सभी गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।

माफी मांगने पर छात्रों का गुस्सा काफूर :- सीओ अजीत सिंह चौहान ने छात्रों को समझाया। साथ ही शूटिंग क्रू भी बात की जिस पर बाउंसर ने अपने व्यवहार के लिए छात्रों से खेद प्रकट किया। इसके बाद छात्र शांत हुए और पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि छात्र धक्कामुक्की का आरोप लगा रहे थे जिस पर बाउंसर ने माफी मांग ली। इसके बाद छात्र वापस चले गए। किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

प्रयागराज में अभिनेता आयुष्मान खुराना के विरोध में आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र, जानें क्यों