8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में अभिनेता आयुष्मान खुराना के विरोध में आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र, जानें क्यों

film Doctor G : Ayushmann Khurrana and Rakul Preet Singh - फिल्म डाक्टर जी की शूटिंग के लिए प्रयागराज पहुंचे अभिनेता आयुष्मान खुराना- डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य के साथ ली सेल्फी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Aug 2021, 8:44 PM IST

प्रयागराज में अभिनेता आयुष्मान खुराना के विरोध में आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र, जानें क्यों

Doctor G : Ayushmann Khurrana and Rakul Preet Singh

प्रयागराज. अभिनेता आयुष्मान खुराना उस वक्त हैरान गए जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र उनका विरोध करने लगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपनी नाराजगी दिखाई। कांग्रेस नेता और पूर्व छात्रसंघ महामंत्री भी विरोध में खड़े हो गए। आयुष्मान खुराना और उनक फिल्मी साथी सभी उलझन में पड़ गए। वजह जब जानेंगे तो सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

जन्माष्टमी में बिजली गई तो खैर नहीं : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

हरदिल अजीज रकुलप्रीत सिंह बनीं हैं डॉक्टर फातिमा :- मामला यह है कि, फिल्म डॉक्टर जी की शूटिंग इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में चल रहा है। आयुष्मान फिल्म में डॉक्टर उदय के किरदार निभा रहे हैं। और हरदिल अजीज रकुलप्रीत सिंह डॉक्टर फातिमा का किरदार निभा रहीं हैं। उनका साथ दे रहे हैं शैफाली शाह और शिबा चड्ढा। फिल्म की कहानी मेडिकल कैंपस पर आधारित है।

अनुभूति कश्यप 'डाक्टर जी' के डायरेक्ट :- 'डाक्टर जी' इस फिल्म को अनुभूति कश्यप डायरेक्ट कर रही है। फिल्म की कहानी सौरभ शरत और विशाल वाघ ने लिखी है। फिल्म जंगल पिचर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म के स्क्रीनप्ले को सुमित सक्सेना, सौरभ शरत, विशाल वाघ और अनुभूति कश्यप ने लिखा है। वहीं डायलॉग सुमित सक्सेना ने लिखा है।

फिल्म शूटिंग से छ़ात्र नाराज :- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में फिल्म की शूटिंग को देखकर छ़ात्र नाराज हैं। विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी को पत्र लिखा है। छात्रों ने फिल्म की शूटिंग को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में प्रदर्शन :- छात्रनेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया था। छात्रनेताओं ने कहा कि नौ अगस्त को विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में फिल्म की शूटिंग चल रहा है। विश्वविद्यालय के सारे विभाग, छात्रावास, पुस्तकालय बंद है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग के लिए किसी भी विभाग का खोला जाना, पूरब के ऑक्सफोर्ड का अपमान है।

फिल्म की शूटिंग विश्वविद्यालय का अपमान :- संजय तिवारी

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जब स्वयं व्यवस्था है। जो दो साल से ठप पड़ी है। फिल्म की शूटिंग होना विश्वविद्यालय का अपमान है।

बॉलीवुड का केंद्र चिंतनीय :- सुरेश यादव

कांग्रेस नेता और पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुरेश यादव ने कहाकि, पठन-पाठन के केंद्र को बॉलीवुड का केंद्र बनाना बेहद चिंता का विषय है। इसे तत्काल निरस्त किया जाए।

आयुष्मान खुराना ने डिप्टी सीएम के बेटे संग सेल्फी ली:- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिल्म डॉक्टर जी की शूटिंग के सिलसिले में प्रयागराज आए अभिनेता आयुष्मान खुराना से मुलाकात की। योगेश मौर्य ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आयुष्मान खुराना का स्वागत किया। आयुष्मान खुराना ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र के साथ सेल्फी भी ली।