मेरठ

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ की इस चीज से तोड़ा नाता, जानिए क्याें

अब खेल के दौरान जालंधर की इस चीज का करेंगे इस्तेमाल
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 5:02 PM IST
bhuvneshwar kumar
इंटरनेशनल किक्रेटर भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ की इस चीज से तोड़ा नाता, जानिए क्याें

मेरठ।भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर भुवी उर्फ भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ की एक ऐसी चीज से नाता तोड़ लिया है।जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे।वह अब कक्रिकेट खेलते समय इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।मेरठी गेंदबाज ने मेरठ की जिस चींज से नाता तोड़ा है वह है यहां के बनने वाले बल्ले है।भुवनेश्वर कुमार ने फैसला किया है कि अब वह मेरठ के बने बल्लों से किक्रेट मैच में बल्लेबाजी नहीं करेंगे। इसकी जगह वह इस जगह की बने कंपनी के बल्ले से खेलेंगे।

मेरठ के एसएस कंपनी से करते थे बल्लेबाजी

भुवनेश्वर कुमार अब तक मेरठ की क्रिकेट बैट बनाने वाली कंपनी के बल्ले से नहीं खेलेंगे।वहीं इस मामले में एसएस कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार से कंपनी का जो अनुबंध था।उसकी समय सीमा समाप्त हो गर्इ है।इसके बाद वह किसी भी कंपनी बैट इस्तेमाल कर सकते है। इस बार उन्होंने जलांधर की एक कंपनी के बैट से बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

क्रिकेटर में धाक जमाने वाले इस प्लेयर ने भामाशाह मैदान से की थी शुरूआत

आईपीएल और अन्य कई अंतराष्ट्रीय किक्रेट सीरिज में अपनी धाक जमाने वाले क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ के भामाशाह मैदान से क्रिकेट की एबीसी सीखी थी।भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट क्रिकेट, वनडे मैच और आईपीएल सहित टी-20 मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।जब भी भारतीय टीम को इस गेंदबाज की जरूरत बल्लेबाजी में पड़ी।वहां भी उन्होंने अपने बल्ले से रनों की बौछार की। भुवनेश्वर कुमार पूर्व में रणजी ट्रॉफी के मैचों में शतक लगा चुके है।उन्होंने यह शतक मेरठ के बल्ले से ही लगाए।आईपीएल में भी भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ के बल्लों से चौके-छक्कों की बौछार की थी।भुवी ने मेरठ के जिस मैदान पर खेलना सीखा।अब वह उसी क्षेत्र कंपनी का बैट इस्तेमाल नहीं करेंगे।इसकी जगह अब उन्होंने जालंधर की कंपनी से करार कर लिया है।

इग्लैंड में दिखा हाथ में जालंधर का बल्ला

मंगलवार को इग्लैंड में खेले गए वन-डे सीरीज के तीसरे मैच में भुवी के हाथों में नई कंपनी का बल्ला दिखाई दिया।इससे पहले भुवनेश्वर का एसएस कंपनी से करार था।इस मैच से पहले भुवनेश्वर के हाथ में मेरठी बल्ला रहा करता था।जिससे वे अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया करते थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला