बुलंदशहर।बुलन्दशहर जिले में कंपनियों की तरफ से तेल और प्राकृतिक गैस की खोज के लिए कवायदें तेज हो गर्इ हैं।तेल क्षेत्र की एक बड़ी भारतीय कंपनी ने इसके लिए जिले के कई क्षेत्रों में सर्वे करने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। जल्द ही यहां के कई ग्रामीण इलाकों में इसके लिए प्रयास भी शुरू होने वाले हैं तेल की खोज में पेट्रोलियम विशेषज्ञ यहां इससे पहले भी आते रहे हैं।