मेरठ

कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बंधी होने के बावजूद पीएम मोदी को बोल दी ये बातें

मोदी सरकार के कार्यकाल में हो रहे बैंक घोटालों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का धरना-प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 1:35 AM IST
meerut

मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों-अरबों रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार के शासनकाल में पंजाब नेशनल बैंक का 11 हजार 400 करोड़ रुपये के घोटाले में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री की संलिप्तता है। भाजपा सरकार ने घोटालों में संलिप्त ललित मोदी व विजय माल्या को देश से फरार होने में मदद की है। उसी तरह से पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के दोषी नीरव मोदी व उसके मामा चोक्सी जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने एक सभा में चोक्सी भाई के नाम से कई बार संबोधित करते हुए टीवी चैनलों पर दिखाया गया था, को देश से फरार होने में मदद की है। आरोप है कि सीबीआई द्वारा नीरव मोदी के विरूद्ध दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि नीरव मोदी व उसके मामा द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में जो 11 हजार 400 करोड रूपये का घोटाला किया गया है वह मोदी सरकार के शासनकाल में वर्ष 2016-17 में किया गया है।

झूठ का सहारा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक पंडित जयनरायण शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार इस मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवार्इ करने के नाम पर झूठ का सहारा ले रही है। ऐसा करके वह सभी घोटालेबाजों को बचा रही है। कांग्रेसी नेता और आरटीआर्इ एक्टिविस्ट डा. संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाए कि नीरव मोदी के ठिकानों पर जो छापा मारा गया और मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि छह हजार करोड़ रुपये के सोना व हीरे के जेवरात बरामद किए गए हैं, यह जनता को झूठ बोला गया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो उन बक्सों को मीडिया के सामने खोला जाए, जिससे जनता के सामने सच्चाई आ सके। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्टपति को ज्ञापन भेजा है। जिसमें भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की बात कही गई है।

Updated on:
21 Feb 2018, 1:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला