मेरठ

युगल के जहर खाने के बाद प्रेमिका की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने लगाए प्रेमी के परिजनों पर ये आरोप

मेरठ के सरधना क्षेत्र का मामला, किशोरी के पिता ने दी तहरीर
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 1:20 PM IST
meerut
युगल के जहर खाने के बाद किशोरी की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने लगाए किशाेर के परिजनों पर ये आरोप

मेरठ। सरधना में किशोर प्रेमी युगल पर परिजनों ने बंदिश लगाई तो दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खाने की सूचना जब परिजनों को लगी तो तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। सरधना क्षेत्र के पुजारी की बेटी का क्षेत्र के ही एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों का प्रेम चर्चाओं में आ गया। परिजनों के विरोध के चलते दोनों का मिलना-जुलना बंद कर दिया गया। जिसके चलते रविवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि प्रेमी की हालत सोमवार की सुबह तक चिंताजनक है। इस संबंध में मृतका के पिता ने किशाेर के चाचा को नामजद करते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर किशोरी को जहर खिलाया है। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा बताई गई है।

किशोर के परिजनों पर लगाए ये आरोप

सरधना क्षेत्र के पुजारी की 16 वर्षीया पुत्री एक स्कूल की छात्रा थी। पिता का आरोप है कि शनिवार की रात युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर जहर दे दिया। युवती की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मेेडिकल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। उधर, युवती को जहर देने के बाद आरोपी युवक ने भी अपने घर जाकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कंकरखेड़ा के कैलाशी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, लड़की की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने आरोपी और उसके चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चर्चा है कि किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजनों के विरोध के चलते उन्होंने जहर खा लिया।

Updated on:
8 Oct 2018, 1:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला