मेरठ

दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा, स्कूलों ने बच्चों के लिए जारी किया अलर्ट

Highlights त्योहारों के बाद हवा की गुणवत्ता हुई खराब, स्माॅग बढ़ा वेस्ट यूपी में 48 घंटे तक रहेगा स्माॅग का असर देहात से सटे शहरी इलाकों में स्थिति ज्यादा खतरनाक  
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2019, 10:11 AM IST
meerut

मेरठ। दिवाली के बाद वेस्ट यूपी के कई जनपदों में वायु की गुणवत्ता खराब हो गई है। वायु जहरीली हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिकार्ड स्तर पर पहुंच रही है। दिवाली के बाद एक्यूआई और स्माॅग के बढ़ने से बच्चों और बड़ों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। दिवाली के बाद बुधवार को मेरठ जनपद के स्कूल खुले तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को मास्क पहनकर आने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि स्माॅग का असर अभी 48 घंटे तक बना रहेगा। एक्यूआई का स्तर भी बढ़ सकता है। हवा का रुख पूरी तरह शांत रहने से स्थिति खराब हो रही है।

एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा

पिछले चार दिनों में वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है, यानी हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। मेरठ शहर में सोमवार को एक्यूआई 352 था, जो मंगलवार को बढ़कर 379 हो गया है। इसमें शहर के कई इलाकों में एक्यूआई 400 से उपर पहुंच गया है। शहर से कहीं अधिक देहात क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा खराब रही।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पिछले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। बुधवार को मेरठ का सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला