मेरठ

होली को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, बड़ी कार्रवाई में पकड़े 300 शरारती तत्व

Highlights मेरठ में रात में भी पुलिस ने की गश्त कई संवेदनशील स्थानों का दौरा किया सभी थानों में होली का ड्यूटी चार्ट बना  
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 10:56 AM IST
meerut

मेरठ। होली को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने होली पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही 300 शरारती तत्वों को हिरासत में लिया है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर एसपी सिटी ने गश्त की। पुलिस ने लोगों को एहसास दिलाया कि पुलिस उनके साथ है। होली निश्चित होकर मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे जिले को तीन सुपर जोन,14 जोन, 32 सेक्टर में बांटा गया है। महानगर में में 62 अतिसंवेदनशील प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

रविवार रात एसपी सिटी एएन सिंह के नेतृत्व में लालकुर्ती, सदर बाजार, रेलवे रोड और सिविल लाइन्स क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान पीएसी और एलआईयू भी मौजूद रही। एसपी सिटी ने बताया कि जनपद में 1421 स्थानों पर होली का दहन होगा। सुरक्षा के चलते 300 से अधिक लोगों को चिह्न्ति किया गया है, जो माहौल बिगाड़ सकते हैं। उन पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की सभी टीमों को अलर्ट कर दिया है। सभी थानों में होली का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा चुका है। पांच साल में विवाद करने वाले आरोपितों पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक थाने के टॉप टेन आरोपितों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। शहर और देहात में 500 संवेदनशील प्वाइंट बनाए है, जहां पर पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। इसी के साथ जिले के सभी सीओ भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला