मेरठ

यहां मुठभेड़ का मौसम, 90 मिनट में दरोगा की पत्नी के हत्यारे समेेत तीन बदमाश कब्जे में

25 हजारी था बदमाश अर्जुन राणा, हापुड़ से पांच मोबाइल लूटकर भागे थे दो बदमाश  
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 10:27 AM IST
meerut

मेरठ। जनपद में मुठभेड़ का मौसम चल रहा है। यहां पुलिस मुठभेड़ में घायल करने के बाद बदमाशों को कब्जे में ले रही है। मंगलवार की रात तो बदमाशों की शामत आ गर्इ। सबसे पहले पुलिस मुठभेड़ में दरोगा की पत्नी का हत्यारा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अर्जुन राणा घायल हो गया। इसके बाद थाना रेलवे रोड क्षेत्र में एक और पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर दो मोबाइल लुटेरों को घायल कर दिया। खास बात यह कि यह मोबाइल लुटेरे बहुत ही शातिर है। हापुड़ में करीब एक घंटे में 5 मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देकर वापस लौट रहे थे।

25 हजारी पकड़ा गया

एक मार्च को नौचंदी थाना क्षेत्र में उगाही के समय पैसे नहीं देने पर दरोगा की पत्नी सुमन आैर उसके बेटे को गोली मारने वाले बदमाश अर्जुन राणा को एक सूचना के आधार पर कैंट में एसटीएफ आैर सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात डी बाबा चौराहे पर घेर लिया। बदमाश अर्जुन ने टीम पर गोली चलार्इ, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में दो गोलियां लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पीएसी में दरोगा ब्रजपाल सिंह की पत्नी सुमन की एक मार्च को गाेली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह के ब्लाॅक शास्त्रीनगर में वसूली में 500 रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने नौचंदी एसआे को हटाते हुए अर्जुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

दो मोबाइल लुटेरे पकड़े

थाना रेलवे रोड क्षेत्र के जैन नगर तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश पुलिस के सामने ही हथियार लहरा कर भागने लगे। जिसके कुछ ही दूरी पर कच्चे मैदान में उन्होंने अपनी बाइक उतार ली। जिसके बाद पुलिस ने भी उनकी घेराबंदी की और फिर दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस फायरिंग के दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया। जिनके पास से पांच लूटे हुए मोबाइल, एक तमंचा और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह शातिर बदमाश अक्सर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों घायल बदमाशों नदीम आैर जावेद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Updated on:
7 Mar 2018, 10:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला