
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना सिविल लाइन में एक व्यक्ति के घर में लाखों की शराब बरामत की गई । मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास का है। क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन प्रभारी ने संयुक्त टीम बना कर छापेमार की । छापेमारे के दौरान एक मकान से भारी तादाद में शारब बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति और दो लोगों को पूछ-ताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। शराब की कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है ।
इटावा पुलिस को मुखबर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी करके लाखों रुपए की शराब बरमद की गई है। इटावा सदर के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर के जरिए शराब होने की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके इस शराब को बरामद की। बरामद शराब का मूल्य 11 लाख रुपये के आस-पास आंका जा रहा है। बरामद शराब नैनो ब्रांड की सामने आई है।
पुलिस जुटी मास्टरमाइंड की तलास में
वहीं पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार का कहना है कि होली के मौके पर इटावा पुलिस ने बेहद सख्त और चुस्त व्यवस्था करके रखी हुई थी। इसी वजह से शराब तस्करी करने वाले इस शराब को खपा पाने की स्थिति में नहीं आ सके। उसके बाद इस शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब पुलिस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड को तलाशने में जुटी हुई है।
दो सुरक्षा गार्ड भी पकड़े गए
शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति का नाम अनुज कुमार यादव है। एजेंसी के दो सुरक्षा गार्डों सुभाष शाक्य और योगेंद्र चौहान को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे इस बात की जानकारी की जा रही है। पुलिस यह जानने और समझने की कोशिश करने में लगी हुई है कि इन दोनों सुरक्षा गार्डों की मिलीभगत शराब तस्करों से तो नहीं है।
Published on:
06 Mar 2018 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
