
औरैया. अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए यूपी में बाइकर्स पुलिस की छवि सुधारेंगे। ये कोई आम बाइकर्स नहीं बल्कि यूपी 100 के बाइकर्स होंगे। इसमें आम लोगों की परेशानी को समझना, उनकी चिंता को अच्छे पुलिस की तरह दूर करना और पीड़ित को न्याय दिलाना, इन सब बातों की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पहल सोमवार से शुरू की गयी है और इसे आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है। लोगों से बाइकर्स 100 को रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। इस वजह से इस नेक काम को करने में मन भी लग रहा है और हौसला भी बना हुआ है।
चार पहिया वाहनों से मिला यूपी बाइकर 100 का आईडिया
सड़कों पर यूपी पुलिस 100 की चार पहिया वाहन देखने को मिलती थीं। यूपी सरकार ने इसकी सफलता को देखते हुए यहीं से यूपी सरकार को बाइकर 100 का आईडिया आया और इस बाइक को सड़क पर दौड़ाने का निर्णय लिया गया। इस फैसले के तहत पूरे प्रदेश में कुल 1600 बाइक चलाई जाएंगी। भले ही यह बाइक चलाने का काम हो लेकिन इसके लिए भी ट्रेनिंग दी जाएगी। 90 कर्मचारियों को यूपी 100 बाइकर के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इनमें 45 कांस्टेबल और 45 होमगार्ड मौजूद रहेंगे।
सोमवार को शुरू हुई इस ट्रेनिंग में कुल 51 लोगों ने ही भाग लिया। बताया गया कि कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगी होने से वह नहीं आ सके। यूपी 100 के ट्रेनर शैलेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें किस तरह अपना रिस्पांस टाइम अच्छा रखना है। इस पहल के तहत उन्हें लोगों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।इसके अलावा बताया कि यूपी 100 के सभी 13 'बाइकर्स' लखनऊ कॉल सेंटर के साथ ही औरैया कंट्रोल रूम के टच में भी रहेंगे। उन्होंने बाइक की खूबियों के बारे में भी जानकारी दी। शैलेंद्र यादव ने बताया कि ट्रेनिंग अभी चार तक चलेगी। पुलिस की छवि को सुधारने के लिए ये कदम उठाया गया है।
Updated on:
06 Mar 2018 03:33 pm
Published on:
06 Mar 2018 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
