5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूठ बोल कर दो बच्चों के पिता ने रचाई शादी किया दुराचार

युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
झूठ बोल कर दो बच्चों के पिता ने रचाई शादी किया दुराचार

झूठ बोल कर दो बच्चों के पिता ने रचाई शादी किया दुराचार

इलाहाबाद. जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ धोखे से शादी रचाकर दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी दो बच्चों का पिता है। उसने युवती से खुद को कुंवारा बताया था। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने युवती को अपने धर्म के बारे में भी गलत जानकारी दी थी। वही शादी के के दूसरे दिन जब युवक की सच्चाई सामने आई तो युवती के होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर कर मामले की जांच कर रही है।


शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसके पास कुछ दिनों पहले एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को आर्यन अंसारी पुत्र खालिद अंसारी निवासी कानपुर बताया। इस दौरान दोनों का परिचय हुआ। और दोनों में रोज घंटों बातचीत होने लगी और वह धीरे- धीरे करीब आ गए। इसी दौरान युवक ने युवती से अपने प्यार का इजहार कर शादी की बात कही। वही इसकी जानकारी जब परिवारवालों को हुई तो उन्होंने दोनों का रिश्ता भी तय कर दिया।


जिसके बाद तीन मार्च को दोनों की शादी हो गई। शादी के अगले दिन युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं युवक ने अपने धर्म के बारे में भी झूठ बोला था। इसके बाद युवती के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वही पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक का असली नाम धर्मेंद्र सिंह परिहार पुत्र मुन्नी लाल परिहार है और कानपुर का रहने वाला। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शाहगंज इंस्पेक्टर गजानंद चौबे ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग