25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होमगार्ड को बदमाशों ने घेर कर की लूटपाट, मारपीट

खीरी में अब बदमाशों के जहेन से पुलिस का इस्तकबाल समाप्त होता जा रहा है

2 min read
Google source verification
lakhimpur kheri

lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी. खीरी में अब बदमाशों के जहेन से पुलिस का इस्तकबाल समाप्त होता जा रहा है। अभी तक बदमाशों द्वारा आम नागरिकों को ही अपना शिकार बनाया जा रहा था, लेकिन अब पुलिस को भी नहीं बक्स रहे है। इससे एक बात तो स्पष्ट है कि खीरी में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे होती जा रही है। इसलिये बेखौफ बदमाश खाकी को ही निशाना बनाने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मितौली थाना इलाके में सामने आया। यहां थाने से संतरी ड्यूटी कर वापस बाइक से अपने गांव जा रहे होमगार्ड को सशस्त्र बदमाशों ने अपना शिकार बनाया।

जानकारी के अनुसार थाना नीमगांव में तैनात होमगार्ड संतोष बीती देर रात थाने से संतरी की डियूटी कर अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था। जैसे ही संतोष गांव के समीप पहुंचा। वैसे ही गांव के बाहर पुलिया के पास बदमाशों ने होमगार्ड संतोष को रोक लिया। संतोष ने बाइक रोक कर उसे रोकने का कारण पूछा। तो बदमाश संतोष के साथ लूटपाट करने लगे। जब संतोष ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी डंडों और तमंचे की बट से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश संतोष की बाइक व कुछ नगदी लूट कर मौके से फरार हो गये।

किसी तरह संतोष ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मौके पर पहुंची। पुलिस ने संतोष को गंभीर हालत में मितौली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने संतोष की हालत को गंभीर देखते हुये। जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद मितौली पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। साथ ही इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश भी की। लेकिन घटना के बाद मितौली पुलिस की रात्रि गस्त के दावों की पोल खोल दी। इतना ही नहीं पुलिस तो मामले को ही संदिग्ध बता रही है। वहीं इस घटना से पूर्व बदमाशों ने दो अन्य लोगों को भी बांधकर खेत में डाल दिया था।