मेरठ

यूपी के इस जिले में खुलेआम लड़कियों से कराया जा रहा था ये गंदा काम

मेरठ के रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर पुलिस ने चार लड़कियों को कराया मुक्त, बाहरी राज्य से नौकरी दिलाने के नाम पर लाई गई थी लडकियां

2 min read
Jan 12, 2018

मेरठ। वैश्यावृत्ति के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में बदनाम मेरठ का रेड लाइट एरिया जहां पर लडकियों की तस्करी कर लाया जाता है। जिसके बाद उनसे देहव्यापार का धंधा कराया जाता है। इन लडकियों में अधिकांश लडकियां नबालिंग होती है। रेड लाइट एरिया से नाबालिग लड़कियों को बचाने का काम कर रहे हैं। एनजीओ समय-समय पर मेरठ पुलिस को इसकी जानकारी देते रहते हैं। लेकिन फिर भी मेरठ और थाना पुलिस की सरपरस्ति में यहां पर देह व्यापार का धंधा फलफूल रहा है। बता दें कि अभी एक महीने पहले ही कबाड़ी बाजार में छापा मारकर 12 नबालिग लड़कियों को मुक्त कराया था। वहीं गुरुवार को इलाहाबाद की एनजीओ की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस ने एक कोठे से चार लड़कियों को आजाद कराते हुए कोठा संचालिका को हिरासत में लिया है।

नौकरी का झांसा देकर लाई गई थी लडकियां
जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद की एनजीओ के पदाधिकारी अपनी दो महिला कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को एसपी सिटी मानसिंह चौहान से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर मेरठ में लाई जा रही युवतियों को कबाड़ी बाजार में बंधक बना उनसे जिस्मफरोशी कराई जा रही है। जिसके बाद एसपी सिटी ने ब्रहमपुरी और एंटी ह्यूमन टैफिकिंग सेल की टीम के साथ कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस टीम देखते ही कोठा संचालिकाओं में हड़कंप मच गया और कई कोठा संचालिकाएं कोठां पर लडकियों को भीतर बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गईं।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में एक बार फिर सक्रिय होगी एंटी रोमियो स्कवायड, इस बार मनचलों की जाएगी वीडियोग्राफी

राजस्थान की चार लड़कियों कराई मुक्त
हालांकि इस के बाद पुलिस ने विमला के कोठे पर रेड करते हुए राजस्थान की चार लड़कियों को मुक्त कराया और कोठा संचालिका विमला को हिरासत में लिया। मुक्त कराई गई युवतियों में कुछ एक का नाबालिग होने का भी अंदेशा है। युवतियों को महिला थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं कोठा संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि युवतियों का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें

यूपी सरकार की परेशानी बढ़ाएंगे रोडवेज कर्मी, पूरे प्रदेश का यातायात ठप करने की धमकी
Published on:
12 Jan 2018 11:40 am
Also Read
View All