मेरठ

Police Recruitment: भर्ती प्रक्रिया में सेंधमारी की कोशिश में पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, कई राज्यों में फैले थे तार, देखें वीडियो

Highlights चंडीगढ़ में बैठकर साल्वर गैंग को संचालित करता था सरगना बड़ी रकम लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पास का लेता था ठेका विभिन्न प्रतियोगिताओं की लिखित परीक्षा में बिठाते थे सॉल्वर
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2019, 11:23 AM IST
meerut

मेरठ। पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं (Police Recruitment) में सॉल्वर (solver) बैठाकर परीक्षा पास करने की गारंटी लेता था। इस गैंग के तार चंडीगढ़ से लेकर बिहार तक जुड़े हुए थे। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर अन्य तरीके से विभिन्न अभ्यार्थियों को पैसा लेकर भर्ती कराने वाले गैंग के मुख्य सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गैंग का सरगना जसबीर निवासी नया गांव, चंडीगढ़ है। अन्य अभियुक्तों में अंकुर निवासी मुजफ्फरनगर, परवेंद्र निवासी देहरादून और सचिन निवासी रोहतक है।

एसएसपी अजय साहनी (SSP Ajay Sahni) ने सभी अभियुक्तों को पेश करके बताया कि प्रदेश में समस्त जनपदों में वर्तमान में प्रदेश पुलिस में आरक्षी, महिला आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के दौरान क्राइम ब्रांच मेरठ को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनुचित लाभ के उद्देश्य से सॉल्वर बैठाकर व अन्य तरीके से विभिन्न अभ्यार्थियों को पैसा लेकर भर्ती कराने वाले गैंग के बारे में सूचना प्राप्त हुई। इस गैंग को चंडीगढ़ में बैठा युवक जसबीर ऑपरेट कर रहा था। इसके तार चंडीगढ़ से लेकर बिहार तक जुड़े हुए थे। क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन की टीम ने जाल बिछाते हुए इस गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गैंग के सरगना ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे रेलवे, एसएससी, उप्र पुलिस भर्ती, दिल्ली पुलिस भर्ती, हरियाणा एसएससी, नेवी और एयरफोर्स में एयरमैन की परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर अभ्यार्थियों को पास कराने का काम करते थे। जिसके एवज में वे मोटी रकम वसूल करते थे। गिरफ्तार अंकुर पूर्व में वर्ष 2016 में भी एसएससी पेपर लीक मामले में दिल्ली से जेल जा चुका है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला