मेरठ

एसएसपी आफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को षडयंत्र रचने में पुलिस ने भेजा जेल

Highlights प्रेमी के साथ मिलकर दर्ज कराया था झूठा मुकदमा महिला के गिरफ्तार होने पर प्रेमी हो गया फरार पुलिस ने साक्ष्य के आभाव में मुकदमा किया खारिज
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 7:13 PM IST
meerut

मेरठ। एसएसपी कार्यालय के बाहर तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली कथित रेप पीड़िता को पुलिस ने जेल भेज दिया। महिला व उसके प्रेमी पर आपराधिक गतिविधि और झूठा मुकदमा कराने के लिए षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है।

हस्तिनापुर के गांव पाली निवासी महिला ने आठ सितंबर को मोनू गुर्जर के खिलाफ मवाना थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में उसने अपनी जेठानी को भी नामजद किया था। पिछले दिनों साक्ष्यों के अभाव में पुलिस ने यह मुकदमा खारिज कर दिया। इसके बाद यही महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंची और खुद पर तेल उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस महिला के खिलाफ उसकी जेठानी ने ही हस्तिनापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जेठानी का आरोप है कि यह महिला और उसका प्रेमी एक मर्डर में जेल गए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद उनके परिवार को धमका रहे हैं। रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जेठानी का आरोप है कि शुक्रवार को महिला के प्रेमी ने उससे छेड़छाड़ भी की। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि जिस मोनू गुर्जर पर रेप का आरोप लगा है, उसके भाई की हत्या हुई थी। हत्या में जो आरोपी जेल में बंद है, वह इस महिला के प्रेमी का दोस्त है। उसे जेल से बाहर निकलवाने के लिए प्रेमी के कहने पर महिला ने मोनू गुर्जर पर रेप का आरोप लगाया था। जांच में रेप की घटना के कोई सुबूत नहीं पाए गए। रेप के कथित आरोपियों और पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन भी अलग-अलग पाई गई। इस पर रेप का मुकदमा खारिज किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला