मेरठ। यह घटना ठीक एक साल पहले की है। मवाना (Mawana) के गांव जंगेठी का रहने वाला 23 वर्षीय संजीव उर्फ शैंकी मेरठ में प्राइवेट जाॅब करता था। उसका पांच साल से पल्लवपुरम निवासी दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था। शैंकी के परिजनों की ओर से रजामंदी थी, लेकिन प्रेमिका के परिजन इसका विरोध करते थे। 6 दिसंबर 2018 को शैंकी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। अपने घर में शैंकी को देखकर प्रेमिका के पिता और उसके भाइयों ने पहले उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया था। उसकी प्रेमिका अपने परिजनों के सामने उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसके परिजन नहीं माने। पिता और भाइयों ने उसकी हत्या (Murder) करके उसकी कार समेत शव गांव ललसाना के जंगल में जला दिया। हत्यारोपी पिता-पुत्र इस समय जेल में हैं।