मेरठ

बिजली विभाग शुरू करने जा रहा ऐसा अभियान कि चोरों की आ जायेगी शामत, भागने के सभी रास्ते होंगे बंद

बिजली विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मास रेड डालेगी घर-घर  
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 12:11 PM IST
meerut

मेरठ। यदि आप बिजली चोरी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालाें के लिए एेसा प्लान तैयार किया है कि जिसमें कोर्इ बच नहीं पाएगा, भले ही उसकी पहुंच कहीं तक हो। बिजली चोरों के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़े स्तर पर बिजली चोरी रोकने के लिए प्लान बनाया है आैर कर्इ टीमें गठित की हैं। गर्मियों में बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए लाइनलाॅस को बैलेंस करने के लिए बिजली विभाग ने यह प्लान तैयार किया है।

बेहतर बिजली देने के लिए

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि (पीवीवीएनएल) के अंतर्गत मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपदों के विद्युत उपभोक्ताओं को अच्छी गुण्वत्ता की निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से विभाग ने यह प्लान तैयार किया है। इसके लिए कहा गया है कि उपभोक्ताआें को बेहतर बिजली आैर राजस्व में बढ़ोतरी के लिए विद्युत चोरी पर कड़ार्इ करनी जरूरी है।

एमडी ने दिए ये निर्देश

विद्युत चोरी पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने दिशा-निर्देश दिए हैं। इनमें विशेष चेकिंग अभियान निर्देश के 24 घंटे के भीतर शुरू हो जाएगा। विद्युत चोरी को रोकने व लाइनलाॅस को कम करने के लिए यह अभियान चलेगा। इस अवधि में शहरी क्षेत्र के प्रत्येक विद्युत वितरण खण्ड द्वारा अपने अधिक लान हानि वाले सब-स्टेशन के एरिया में 'मास रेड' आयोजित की जा रही है। चेकिंग अभियान में विभागीय रेड टीमें घर-घर जाकर संयोजन चेक करेंगी। इसमें बड़ी संख्या में विद्युत विच्छेदन दलों द्वारा एक साथ विद्युत चोरी की धर-पकड़ की जाएगी। विद्युत चोरी करते पाये जाने वाले लोगों पर विद्युत विच्छेदन के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करायी जाएगी।

फोकस रहेगा अधिक लाइनलाॅस वाले एरिया

एमडी ने बताया कि अधिक लाइनलाॅस वाले क्षेत्रों को ज्यादा फोकस किया जाएगा। मेरठ में ये एरिया हैं कबाड़ी बाजार, गोला कुआं, रशीद नगर, करीम नगर, लिसाड़ी गेट, तारापुरी के अतिरिक्त पुरानी घनी बस्ती के एरिया शामिल हैं। पीवीवीएनएल ने मेरठ प्रशासन से पुलिस बल की मांग की है। जिससे अभियान चलाया जा सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला