मेरठ

लॉकडाउन के दौरान मेरठ में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या, युवती के साथ स्कूटी पर जा रहा था काम पर

Highlights मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई घटना युवती के साथ स्कूटी पर बैठकर जा रहा था काम पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ  
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2020, 12:59 PM IST
meerut
Workers going straight from Prayagraj to the forest, died of snakebite

मेरठ। लॉकडाउन की सख्ती को चुनौती देते हुए बुधवार को बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस युवक को गोली मारी गई वह बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना गंगानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं वारदात के दौरान मृतक युवक के साथ जो युवती थी उसको पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

बताया जाता है कि मृतक युवक इसी युवती के साथ मंगलपांडे नगर स्थित बिजलीघर तक आता-जाता था। घटना के समय भी युवती इस युवक के साथ थी। मृतक युवक का नाम रजत उर्फ मोनू है। युवती के अनुसार बाइक पर आए दो लोगों ने स्कूटी रूकवाई औरर रजत के चेहरे पर गोली मार दी। बुधवार सुबह बिजलीघर में संविदा पर काम करने वाला युवक उसी बिजलीघर में काम करने वाली युवती की स्कूटी पर बैठकर जा रहा था। युवती स्कूटी चला रही थी। एफआईटी के रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ओवरटेक करते हुए स्कूटी रुकवाई। तभी एक हमलावर ने रजत उर्फ मोनू को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी सदर देहात अखिलेश भदोरिया, एसपी देहात अविनाश पांडे और गंगानगर इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अखिलेश भदौरिया का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गंगानगर से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्या के बाद मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप