मेरठ

Tokyo Olympics: बेटी प्रियंका की हार पर भी माता-पिता ने मनाया जश्न

प्रियंका के पिता ने बेटी की हार पर कहा कि वह खुश है कि उनकी बेटी ने आखिरी दम तक दौड़ की।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2021, 6:39 PM IST
priyanka.jpg

मेरठ. अक्सर देखने को मिलता है कि खेल या परीक्षा में असफल होने पर लोग निराश हो जाते हैं, लेकिन बेटी प्रियंका के हार पर उनके माता-पिता ने जश्न मनाया। टोक्यो में हो रहे ओलंपिक(tokyo olympics) में शुक्रवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का आयोजन था। जिसमें इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका(Priyanka Goswami) 17वें नबंर पर रहीं। हांलाकि प्रियंका आखिरी दम तक दौड़ी। प्रियंका के पिता ने बेटी की हार पर कहा कि वह खुश है कि उनकी बेटी ने आखिरी दम तक दौड़ की।

तालियों से हुआ स्वागत

टोक्यो में हो रहे ओलंपिक(Tokyo Olympics) में प्रियंका पदक से जरुर चूक गई, लेकिन परिवार के लोगों में हार की मायूसी नहीं है। प्रियंका(Priyanka Goswami) के प्रदर्शन से परिवार और पड़ोस के लोगों में मायूस नहीं हैं। प्रियंका(Priyanka Goswami) ने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात की। प्रियंका थोड़ा मायूस तो दिखी, लेकिन परिवार वालों ने प्रियंका का तालियों से स्वागत किया। जिसे देख प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान आई।

मिठाई बांटकर जाहिर की खुशी

प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि जिला व स्टेट स्तर तक तो हमने खिलवाया, लेकिन अब सरकार के हाथों में हैं। माता अनिता ने कहा कि 12 किलोमीटर तक प्रियंका टॉप-5 में रहीं। उनके प्रदर्शन से वह सन्तुष्ट हैं, पदक आता तो खुशी और ज्यादा होती। हारने के बावजूद परिवार वालों ने मिठाई बांटकर ओलंपिक में जाने की खुशी जाहिर की।

लड्डू गोपाल की भक्त हैं प्रियंका

प्रियंका के घर पूजा अर्चना के साथ सीधा प्रसारण देखा गया। पिता मदनपाल ने बताया कि प्रियंका और हम सभी लड्डू गोपाल के भक्त हैं, खेलों के दौरान वो अपने साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ रखती हैं। ओलंपिक क्वालीफाई करने के बाद प्रियंका की लड्डू गोपाल के साथ फोटो खूब वायरल भी हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला