मेरठ

इस राज्य सभा सांसद ने दलितों के आंदोलन पर लेडी सिंघम से कह दी यह बड़ी बात

मेरठ में दो अप्रैल को उपद्रव पर राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने बेगुनाहों के उत्पीड़न का आरोप लगाया
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 3:56 PM IST
meerut

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दलित समाज के लोगों द्वारा दो अप्रैल को भारत बंद में हुए उपद्रव के बाद से दलितों के उत्पीड़न पर राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने बेहद नाराजगी जतार्इ है। उन्होंने लेडी सिंघम एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर दो टूक कहा है कि उपद्रव के आरोपियों को पकड़ने के नाम पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है आैर इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगी। सांसद ने कहा कि भाजपा पूरी तरह दलितों के साथ है। दलित अपना आंदोलन पूरी तरह शांति के साथ कर रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी आैर बहुजन समाज पार्टी के अराजक तत्वों ने इसे हिंसक बना दिया। उन्होंने एसएसपी से साफ कहा कि किसी भी हालत में बेगुनाह दलितों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी सिटी व एसपी देहात अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए दलितों का उत्पीड़न न होने दें।

समिति गठन करने की मांग की

राज्य सभा सांसद ने उपद्रव के दौरान की गर्इ वीडियो कवरेज आैर मोबाइल क्लिपिंग के आधार पर जांच करने वाली एक समिति के गठन की भी मांग की। सांसद कांता कर्दम ने कहा कि दलितों के लिए केंद्र आैर राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं, लेकिन सपा और बसपा इसे पचा नहीं पा रही हैं। इसी बौखलाहट में उन्होंने दलित समाज के शांतिपूर्ण आंदोलन में बीच में घुसकर तांडव किया आैर आंदोलन को बदनाम करने का षडयंत्र रचा।

दलितों काे भी है शिकायत

शोभापुर में अब भी तनाव बरकरार है। दो अप्रैल को यहां बवाल के बाद चार अप्रैल काे यहां दलित युवक गोपी पारिया की हत्या से तनाव पैदा हो गया था। मृतक गोपी के परिजनों ने भी कहा है कि हिंसा के बाद निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। निर्दोष लोगों के साथ यह कार्रवार्इ ठीक नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला