2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलितों पर मुकदमों को लेकर मायावती भड़कीं, ‘आग से खेल रही भाजपा’

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भारत बंद के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आए दलितों का उत्पीड़न हो रहा है।
2 min read
Google source verification
petrol prize hike , maya says modi  is not concern for public

v

नई दिल्ली। एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट फैसले के खिलाफ पिछले दिनों भारत बंद के दौरान हुई हिंसा का मुद्दा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि भारत बंद के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आए दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। दलितों को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है।

आग से खेल रही भाजपा

मायावती ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि देश में इमरजेंसी से बदतर हालात हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आग से खेल रही है। मायावती ने सरकार बनने पर दलितों के खिलाफ किए गए मुकदमे वापस लेने का भी एलान किया है।

सफल रहा भारत बंद

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बीते 2 अप्रैल को बुलाया गया भारत बंद बेहद सफल रहा है। इसके कारण भाजपा बैकफुट पर चली गई है। मायावती ने आरोप लगाया कि भारत बंद की कामयाबी के चलते ही भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलितों और उनके परिवार वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

भाजपा सांसद ने भी लगाए आरोप

दलित आंदोलन को लेकर भाजपा पर भी आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सांसद उदित राज ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत बंद के बाद से दलित समुदाय के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की सूचनाएं मिल रही हैं। इसे तत्काल बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस दलितों पर फर्जी मामले लगा रही हैै। इससे पहले भाजपा के दो सांसदों ने पार्टी में भेदभाव का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सरकार में उनकी बात नहीं सुनी जाती है। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखे हैं।