4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतबंद के दौरान हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने लिया ये निर्णय, भाजपा पर भी साधा निशाना

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार से देश में भय का माहौल है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 07, 2018

PCC member

PCC member

जयपुर।

राज्य में कांग्रेस चुनावी अभियान का शंखनाद कर चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार से देश में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें :- इधर मिली सलमान को ज़मानत और उधर बुरे फंस गए कॉमेडी किंग कपिल

भाजपा पर साधा निशाना, कहा BJP से देश में है भय का महौल

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा सरकार लोगों को जाति धर्म के नाम पर लड़वाया जा रहा है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए और देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए जाति धर्म के नाम पर लोगों के बीच के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। संसद में विपक्ष की जनभावनाओं को दरकिनार किया जा रहा है। जो कि लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें :- राजे सरकार ने दी किसानो को बड़ी राहत, अब इस योजना के तहत होगा ये फ़ायदा

भारतबंद के दौरान हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने लिए ये निर्णय

पांडेय ने कहा कि कांग्रेस देशभर में सदभावना के लिए 9 अप्रेल को हर जिला मुख्यालय पर 6 घंटे का उपवास करेगी। देश में सांप्रदायिक सद्भाव की सुरक्षा और उसे बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जाएगा। भारतबंद के दौरान हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने यह उपवास रखने का निर्णय किया है। राज्य में संगठन चुनाव पर पांडेय ने कहा कि संगठन के चुनाव हमेशा संगठन को मजबूती देने के लिए किए जाते हैं। राजस्थान में भी उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। उस निर्णय से पार्टी का मजबूती ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 9 अप्रेल के बाद हर संभाग मुख्यालय पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं के बीच जाएगा। इसका कार्यक्रम जल्द जारी कर दिया जाएगा।