मेरठ

हे राम! सौ करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी में भी हो गया घोटाला

रिलायंस कैपिटल की मुख्य शाखा मुंबर्इ के अफसरों ने जांच बिठायी  

2 min read
May 10, 2018

मेरठ। सौ करोड़ का कर्जदार होटल मालिक हिमांशु पुरी की सम्पत्ति की नीलामी में हुई धांधली की जांच रिलायंस कैपिटल कंपनी के अफसरों ने बैठा दी है। जांच कंपनी के मुख्यालय मुंबई में होगी। सम्पत्ति को लेकर अभी तक जितनी बातें सामने आयी हैं, इस जांच में शामिल की जाएंगी। हालांकि इस नीलामी के बारे में अभी तक खुलकर कोर्इ सामने नहीं आया है, लेकिन कर्जदार होटल मालिक के एक करीबी दोस्त ने कंपनी के मुंबर्इ स्थित मुख्यालय में इस बात की शिकायत की है कि जब कंपनी की आैर से खुद 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की सम्पत्ति आंकी थी तो नीलामी 23 करोड़ की कैसे हुर्इ, जबकि मार्केट वेल्यू 31 करोड़ रुपयेे से कहीं ज्यादा है।

ये भी पढ़ें

धूल भरी आंधी आैर बारिश से बरकरार तूफान की आहट, दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन हुआ एेसा

दिल्ली में हुर्इ थी नीलामी प्रक्रिया

मेरठ के गढ़ रोड़ स्थित होटल 'हारमनी इन' आैर शास्त्रीनगर के एच ब्लाॅक स्थित होटल मालिक हिमांशु पुरी की कोठी दोनों की नीलामी दिल्ली के रिलायंस कैपिटल कंपनी के आफिस में हुर्इ थी। बताते हैं कि इस नीलामी प्रक्रिया में 20 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था, इनमें मेरठ के भी लोग भी शामिल थे। होटल आैर कोठी की नीलामी में सबसे बड़ी बोली 23 करोड़ रुपये की लगार्इ गर्इ थी। रिलांयस कंपनी के अफसर खुद हैरान हैं कि जिस होटल व कोठी की वेल्यू कंपनी ने 31 करोड़ रुपये आंकी थी, उसकी बोली 23 करोड़ में कैसे लग गई। भगोड़े होटल मालिक हिमांशु पुरी के दोस्त नवीन अरोड़ा ने इसकी शिकायत रिलायंस कैपिटल के एक बड़े अफसर से की तब जाकर कंपनी ने अपने स्तर से जांच बैठाई है।

यहां तक एेसे पहुंचा पूरा मामला

मेरठ की शान कहा जाने वाला होटल 'हारमनी इन' वेस्ट यूपी के नामचीन होटलों में शुमार था। कभी यहां पर रणजी क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के अलावा अन्य बड़ी हस्तियां रूकती थी, लेकिन वक्त ने ऐसा खेल दिखाया कि होटल मालिक हिमांशु पुरी करोड़ों के कर्ज में डूबता चला गया और जब देनदारियां 100 करोड़ के आसपास पहुंच गई तो अपने परिवार सहित दिनांक 6 मार्च की रात को मेरठ को छोड़कर अज्ञात स्थान पर चला गया। उसका तब से कोई अतापता नहीं है। रिलायंस कैपिटल, कुछ बैंक आैर 50 से ज्यादा लोगों की उस पर लेनदारी है। हिमांशु के लापता होने के बाद रिलायंस कैपिटल ने होटल को सील कर नीलामी प्रक्रिया का नोटिस लगा दिया था।नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तिथि दो मई थी। चर्चा है कि मेरठ के व्यापारी गुलशन सचदेवा ने 23 करोड़ सर्वाधिक बोली लगाई थी। भगोड़े हिमांशु के दोस्त नवीन अरोड़ा ने होटल की वेल्यू का आंकलन रिलायंस कैपिटल से कराया, जिसमें बाजारी कीमत 31 करोड़ से अधिक निकली थी।

ये भी पढ़ें

शाहिद का बड़ा आरोपः भाजपा किसानों का इसलिए नहीं कर रही भला, सिर्फ इन दो को पहुंचा रही फायदा

Published on:
10 May 2018 02:57 pm
Also Read
View All