1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूल भरी आंधी आैर बारिश से बरकरार तूफान की आहट, दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन हुआ एेसा

मंगलवार की शाम बदला मौसम, अगले 72 घंटों में 20 से ज्यादा राज्यों में तूफान की आशंका  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 11:49 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के साथ दिल्ली व पूरे एनसीआर क्षेत्र में सोलर स्टाॅर्म के मद्देनजर मौसम विभाग ने अपनी जो संभावना जतार्इ थी, वह लगातार दूसरे दिन देखी गर्इ। सोमवार की रात को धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुर्इ थी तो मंगलवार की शाम से रात तक धूल भरी आंधी आैर तेज बारिश हुर्इ। धूल भरी आंधी की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आंधी के चलते मेरठ समेत अधिकतर इलाकों में बिजली गुल रही। धूल भरी आंधी आैर बारिश के चलते लोगों में भय बना रहा, तो जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने तूफान से पहले अगले 72 घंटे का अलर्ट भी जारी किया है इनमें मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल राज्य आंधी आैर तूफान से प्रभावित रहने की संभावना जतार्इ है।

यह भी पढ़ेंः थाना करीब आैर डायल 100 की गाड़ी गश्त पर, बदमाशों ने मसाला व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ेंः खेत से अचानक निकले तीन नकाबपोश, युवक के साथ किया यह काम, क्यों हुआ हैरत में पड़ जाएंगे

लगातार दूसरे दिन बनी यह स्थिति

सोमवार की मध्यरात्रि के बाद मंगलवार की शाम को भी तकरीबन यही स्थिति देखने को मिली। मंगलवार को दिल्ली व मेरठ समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में शाम साढ़े सात बजे के बाद पहले हल्की हवा चली आैर फिर धूल भरी आंधी शुरू हो गर्इ, सोमवार की तरह इस आंधी की स्पीड करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ समेत दिल्ली, गुड़गांव आदि क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन यह स्थिति बनी है। इससे पहले सोमवार की रात को भी धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुर्इ थी। अगले 72 घंटों में मौसम विभाग ने जिस तरह तूफान की आशंका जतार्इ है, लोगों में भय बना है। मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा राज्यों में 11 मर्इ तक तूफान की आशंका जतार्इ है।

यह भी पढ़ेंः 'विपक्ष भ्रम में न रहे, हम उन्हें एेसी मात देंगे कि हवा भी नहीं लगेगी'

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश