मेरठ

राहत : फास्टैग की डेट बढ़ी अब 15 फरवरी तक टोल प्लाजा पर रहेगी कैश लेन

सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहा ट्रायल ट्रायल के दौरान लग रही भारी भीड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 4:47 PM IST
यूपी के सारे टोल प्लाजा पर 1 जनवरी से होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, नहीं पता, तो तुरंत करें ये काम वरना होगी मुश्किल
यूपी के सारे टोल प्लाजा पर 1 जनवरी से होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, नहीं पता, तो तुरंत करें ये काम वरना होगी मुश्किल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( Meerut ) देश में आगामी एक जनवरी से सभी टोल प्लाजाओं पर बिना फास्टैग वाहनों से दो गुना किराया वसूलने और उनकी एंट्री न होने के निर्देश जारी किए गए थे। सभी गाड़ियों में फास्टैग अनिवार्य करने को लेकर सरकार की तरफ से आदेश के बाद एनएचआई द्वारा दिये गए निर्देश पर सभी टोलप्लाजा पर ट्रायल चलाया जा रहा है।

मेरठ ( meerut news ) के सिवाया टोल प्लाजा पर भी इसको लेकर ट्रायल जारी है जिससे ट्रायल में ही टोल प्लाजा के दोनों तरफ भीषण जाम लग रहा है जिसमें वाहन चालकों और आपरेटरों से जमकर विवाद भी हो रहा है। ट्रायल की डेली रिपोर्ट टोलप्लाजा से एनएचएआई और सरकार को भेजी जा रही थी जिसकी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एनएचएआई को निर्देश जारी किया है कि 15 फरवरी तक चार पहिया वाहनों को छूट दी जा रही है ताकि राहत मिल सके। अन्य कुछ कमियां और समस्याओं का समाधान निकालने के लिए एनएचएआई लगातार प्रयास कर रही है। सिवाया टोलप्लाजा हेड संजीव सोम ने बताया कि अभी तक एनएचआई की तरफ से कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

सिवाया टोल प्लाजा पर पिछले 10 सालों में चार गुना से ज्यादा गाड़ियों की संख्या हो गई। 2010 में सिवाया टोलप्लाजा पर वाहनों की संख्या 4 हजार तक थी जो अब 35 हजार प्रतिदिन से अधिक हो गई है लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ पायी जिसके कारण यहाँ जाम बढ़ता जा रहा है। कोरोना काल में चार पहिया गाड़ियों की संख्या दोगुनी से ज्यादा बढ़ गयी हैं।

Updated on:
31 Dec 2020, 4:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला