सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 तक किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं मिली। आयुष्मान योजना, ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद ), स्वरोजगार योजना, महिला सुरक्षा आदि के लिए कार्य क्यों नहीं हुए। फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि पिछली सरकारों के एजेंडे में किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा नहीं थे, बल्कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद के एजेंडे पर काम हो रहा था। सीएम ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय स्तर की विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।