मेरठ

सपा नेता के घर दिन निकलते ही डाका, परिवार को बंधक बनाकर पीटा

मेरठ में आज मंगलवार को तड़के सपा नेता के घर बदमाशों ने डकैती डाली। बदमाशों ने सपा नेता के परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। घटना थाना गंगानगर क्षेत्र की है।

2 min read
Nov 15, 2022
सपा नेता के घर दिन निकलते ही डाका, परिवार को बंधक बनाकर पीटा

मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र स्थित एक कालोनी में बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से सपा नेता के घर घुसकर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया। मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र स्थित मवाना रोड की अमन विहार कालोनी में सपा नेता श्रवण चौधरी अपने परिजनों के साथ रहते हैं। आज सुबह छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली।

बदमाशों ने सपा नेता के परिवार को पीटा और आठ लाख रुपये व सोने-चांदी जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डकैती की घटना की छानबीन में जुट गई है। पीडित सपा नेता श्रवण चौधरी की रोड़ी-बदरपुर का व्यापार हैं। वो घर में बेटे और पुत्रवधू के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह 5 बजे बदमाश घर में घुसे।


बदमाशों ने श्रवण को बंधक बनाकर ऊपरी मंजिल पर बेटे और पुत्रवधू के दरवाजे खुलवाए। बदमाशों ने शोर मचाया कि तुम्हारे पिता को हार्ट अटैक आया है। पिता को हार्ट अटैक की बात सुनकर बेटे और पुत्रवधू दौड़े तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बना दिया। सपा नेता के घर बदमाश करीब 30 मिनट तक रहे और इत्मीनान से पूरा घर खंगाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद सपा नेता ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपा नेता ने बताया हैं कि बदमाश घर में रखे आठ लाख रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण ले गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
15 Nov 2022 11:15 am
Also Read
View All