4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम ऑफिस पहुंचकर किसान ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास,ये है वजह

मेरठ जिलाधिकारी ऑफिस परिसर पहुंचे एक किसान ने दबंगों से परेशान होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान को केरोसिन डालता देख डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 14, 2022

डीएम ऑफिस पहुंचकर किसान ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास,ये है वजह

डीएम ऑफिस में आत्मदाह करने की कोशिश करने वाला किसान

जिलाधिकारी मेरठ ऑफिस पहुंचे एक किसान ने आज अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। किसान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन इसके बाद भी किसान आत्महत्या की जिंद पर अड़ा रहा। किसान का कहना है कि उसकी पांच बीघा जमीन दबंगों ने कब्जा ली है।


किसान की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी कर किसान को कार्रवाई का आश्वासन दे रहे थे। लेकिन वह किसी भी कीमत में मानने कोे तैयार नहीं था। दबंगों द्वारा जमीन हड़पने से परेशान एक किसान आज केरोसिन की केन लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया। आक्रोशित किसान ने डीएम ऑफिस में डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सामने ही केन से केरोसिन अपने ऊपर डालना शुरू किया तो हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : पैंरेंटस टीचर मीटिंग में डांट की डर से 12 वीं का छात्र भागकर जयपुर पहुंचा

पुलिस कर्मियों ने किसान के हाथ से केन छीनी और उसको चौकी पर ले गए। जहां पर पुलिस अधिकारियों ने उसकी समस्या को सुना। किसान का कहना था कि पुलिस अब गरीबों की नहीं सुन रही है। किसान ने बताया कि वो सकौती गांव का निवासी है और उसकी तहसील मवाना है। उनके गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों से लेकर राजस्व अधिकारियों तक चक्कर काट चुका है। लेकिन अभी तक उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई है। उसकी ना तो थाना पुलिस सुनती और ना अधिकारी सुन रहे हैं। थाना मवाना पुलिस से नाराज गरीब किसान ने कहा कि जब तक उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं होती वह चैन से नहीं बैठेगा।