4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती ने शादी से किया इंकार तो सिरफिरे ने देर रात किया ऐसा काम कि मची सनसनी

युवती ने शादी से मना किया तो आशिक युवक ने युवती के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दशहत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग की आवाज सुनककर लोग बाहर आए तो गोली चलाने वाले युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 14, 2022

युवती ने शादी से किया इंकार तो सिरफिरे ने देर किया ऐसा काम की मच गई सनसनी

मेरठ के शाहजहांपुर कस्बे में युवती के घर फायरिंग कर भाग रहे युवक

जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में देर रात बाइक सवार दो युवकों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मकान में फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे लेकिन उससे पहले बाइक सवार फरार हो गए। भागते हुए आरोपी बाइक छोड़ गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत व्यप्त है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किठौर के कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला खुशबाशान में पप्पू पहलवान अपने परिवार के साथ रहते है। देर रात नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने उनके मकान पर फायरिंग कर दी।


यह भी पढ़ें : डीएम ऑफिस पहुंचकर किसान ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास,ये है वजह


फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं पुलिस को मकान के दरवाजे पर गोली के निशान मिले है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए बाइक को थाने ले आई। किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक पीड़ित की बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन युवती ने शादी से इंकार कर दिया है। इसके बाद से आरोपी युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।