मेरठ

ग्रुप डी के पदों की भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने किया यह इंतजाम

ग्रुप डी के करीब 62 हजार से ज्यादा पदों के लिए होगी परीक्षा  
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 7:42 PM IST
meerut
ग्रुप डी के पदों की भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने किया यह इंतजाम

मेरठ। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा जल्दी ही आयोजित कराने जा रहा है। यह परीक्षा 62 हजार से ज्यादा पदों के लिए होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं आैर इसकी तैयारी में अभी से जुट गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी समय पर पूरी तैयारी करने के लिए अभी से काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ग्रुप डी पदों की परीक्षा कब होगी, इसकी तारीख निर्धारित होनी बाकी है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड कहां से मिलेंगे आैर वे इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसकी जानकारी आरआरबी ने दी है।

वेबसाइट्स से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करके ग्रुप डी के पदों की भर्ती परीक्षा के लिए उसकी आॅफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने को कहा है। हालांकि परीक्षा के आयोजन की तिथि की घोषणा होनी बाकी है, लेकिन परीक्षा जब भी होगी उसके दस दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, जो इन्हीं वेबसाइटों से प्राप्त किए जाएंगे। आरआरबी एडमिट कार्ड डाउनलोड की यह सुविधा अपनी क्षेत्रवार वेबसाइट पर देगा।

ये हैं आफिशियल वेबसाइट्स

1. rrb Ahmedabad

2. RRB Ajmer

3. RRB Allahabad

4. RRB Banglore

5. RRB Bhopal

6. RRB Bhubaneshwar

7. RRB Bilaspur

8. RRB Chandigarh

9. RRB Chennai

10. RRB Gorakhpur

11. RRB Guwahati

12. RRB Jammu

13. RRB Kolkata

14. RRB Malda

15. RRB Mumbai

16. RRB Muzaffarpur

17. RRB Patna

18. RRB Ranchi

19. RRB Secunderabad

20. RRB Siliguri

21. RRB Thiruvananthapuram

इसके साथ-साथ रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

Railway Recuritment Board

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला