1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी जी आैर योगी जी इस बेटी को इंसाफ दिलवाइए

मेरठ से दिल्ली रेफर की गर्इ झुलसी छात्रा ने नर्सिंग होम की दीवार पर पोस्टर के जरिए न्याय की गुहार लगार्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:51 PM IST

meerut

मोदी जी आैर योगी जी इस बेटी को इंसाफ दिलवाइए

मेरठ। छेड़छाड़ का विरोध और मनचलों से दोस्ती नहीं करने के कारण केरोसिन डालकर झुलसाई गई सरधना की छात्रा ने नर्सिग होम में अपना दर्द बयां करने के लिए दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसएसपी को संबोधित पोस्टर लगवा कर न्याय की मांग की है। इन पोस्टरों में झुलसी छात्रा ने जो लिखा है उसे पढ़कर हर किसी की रूह कांप जाएगी। पोस्टरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। वहीं सरधना की इस छात्रा को बचाने के लिए पूरा मेरठ आगे आ गया है। पुलिस पर दबाव पड़ा तो सभी आरोपी पकड़ में आ गए हैं। पोस्टर छात्रा ने उस दौरान चिपकवाए थे, जिस समय वह मेरठ में भर्ती थी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ : किशोरी को न्याय दिलाने के लिए सीएम योगी नहीं, विपक्ष के इस दिग्गज नेता के पास पहुंचे लोग

निर्भया की तरह इंसाफ मिले

पोस्टर में लिखा हुआ है कि उसे निर्भया की तरह इंसाफ मिले। पोस्टर के माध्यम से उसने अपनी असहनीय पीड़ा का जिक्र किया था। छात्रा ने लिखा है कि उससे अब दर्द सहन नहीं हो रहा। पीड़ित छात्र ने एसएसपी मेरठ से न्याय के मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपनी पीड़ा बयां कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। लिखा है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुझे न्याय दिलवाओ, अपराधियों को फांसी दो, मैं भी देश की बेटी हूं'। बताते चलें कि आग से झुलसी छात्रा की हालात में सुधार न होने पर उसे गत सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। उसे वहां आर्इसीयू में रखा गया है। छात्र के पिता ने बताया कि उसकी हालात गंभीर है।

यह भी पढ़ेंः त्योहार के दिन धार्मिक स्थल पर आठ साल की बच्ची से रेप, लोगों ने किया जमकर हंगामा

यह था मामला

सरधना निवासी दसवीं की छात्रा को काफी समय से मनचले परेशान कर रहे थे। ये छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बना रहे थे। जिस पर छात्रा ने इसका विरोध किया था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। जिस पर परिजनों ने युवकों के घर पर शिकायत की थी, लेकिन इसके बाद भी उन पर कोई असर नहीं पड़ा। बीती 17 अगस्त को आरोपी मनचलों ने छात्रा के घर पर पहुंचकर उसके ऊपर केरोसिन डालकर उसको आग लगा दी थी। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं पर छात्रा ने ये पोस्टर लगवाए थे। छात्रा के बाबा ने घटना में छह आरोपियों का नामजद किया था, जिसमें से अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस मामले के विरोध स्वरूप मेरठ से लेकर सरधना तक धरना-प्रदर्शन हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश