मेरठ

आरएसएस ने एेसे मनाया हिन्दू नव वर्ष, पथ संचलन में हुर्इ पुष्प वर्षा

आरएसएस की महानगर इकार्इ ने नगर में कर्इ कार्यक्रम आयोजित किए
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 1:27 PM IST
meerut

मेरठ। पूरे देश में हिन्दू नव वर्ष 2075 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं, तो वहीं आज मेरठ में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महानगर इकाई ने अलग-अलग नगरों में कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों में एकता और सद्भावना स्थापित करने का संदेश देने के लिए पथ संचलन भी निकाला। तमाम आरएसएस के कार्यकर्ताओं का पथ संचलन के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया।

यहां से शुरू हुआ पथ संचलन

मेरठ महानगर के सावरकर नगर (भगवतपुरा) की सुदर्शन शाखा पर आज नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत ने मानों इन तमाम स्वंयसेवकों में नई उर्जा भर दी हो। हाथों में भगवा ध्वज और दण्ड लेकर जब सावरकर नगर के स्वयं सेवक भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी, गौरी पुरा, होराम नगर और आलोक विहार कॉलोनी होती हुई भारत माता की जयघोष के नारों के साथ पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने जब पथ संचलन किया तो संघ के घोष की ध्वनि सुनकर तमाम मौहल्ले के निवासी घरों से निकलकर स्वागत के लिए अपने घरों से बाहर निकल गये तो किसी ने अपने घरों की छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा करते हुए इन स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

हिन्दुआें को संगठित करना उद्देश्य

पूर्व भाग कार्यवाह राकेश गौड़ का कहना है कि संघ का उद्देश्य हिंदूओं को संगठित कर व्यक्ति विकास करना है। उन्होंने कहा कि यह परम्परा स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करके शुरु की थी, और उनकी इस यात्रा को डॉक्टर केशवराम बलिराम हेडगेवार ने आगे बढ़ाया जिनका आज के दिन जन्मदिन भी मनाया जाता है। चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम नवरात्र के दिन हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला