
आगरा। नवसंवत्सर 2075 का आगाज रविवार को हुआ। नवसंवत्सर के मौके पर आगरा महानगर के 42 नगरों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। स्वंयसेवकों ने भारत माता की जय करते हुए क्षेत्रों में भ्रमण किया। पूर्ण गणवेश में सैनिक की तरह अनुशासन में पंक्तिबद्ध चलते हुए छावनी भाग के नालंदा नगर के स्वयंसेवकों ने राजपुर चुंगी श्याम शाखा से क्षेत्र में पदसंचलन प्रारम्भ किया और कार्यक्रम आयोजित कर स्वयंसेवकों को नववर्ष की जानकारी दी गई। चंदन लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर नाथूराम जी, दिनेश अगरिया, विवेक तिवारी, विमलेश द्विवेदी, रामनरेश, वेदप्रकाश, प्रवेश दीक्षित, रमाशंकर रघुवंशी, शिवम वर्मा, उमेश रावत और अभिषेक विश्वास आदि रहे।
स्वयंसेवकों हुई पुष्पवर्षा
वहीं अवधनगर क्षेत्र में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर पथसंचलन गुलाब का खेत, केशरविहार, शिव विहार, बालाजीपुरम, वीके पुरम, राम स्वरूप कालोनी, अलवतिया रोड, शंकर गढ़ पुलिया आदि क्षेत्र में निकाला गया, पथसंचलन पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत हुआ। संचलन में मोहन सिंह चाहर, केके भारद्वाज, प्रदीप भदौरिया, वीर बहादुर सिंह, सुनील सत्संगी, सुधीर शर्मा, मुकेश गौड़, टिंकू चाहर, राम सहाय गोला, प्रवीन धाकड़ आदि मौजूद रहे।