मेरठ

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद बोले- तालिबान का सच जनता से छुपा रही भाजपा सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अफगानी छात्र भारत में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके देश में हालात खराब हो गए हैं। भाजपा सरकार को उनकी मदद और सुरक्षा करनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2021, 11:13 AM IST
meerut.jpg

मेरठ. जिले में विधानसभा चुनावी तैयारियों की समीक्षा और कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र समिति दल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अफगानिस्तान पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अफगानिस्तान और तालिबान (Taliban) का सच जनता और विपक्ष से छिपा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता और विपक्ष सरकार से जानना चाहता है कि सरकार की अफगान मुद्दे पर क्या नीति है?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का दल मेरठ पहुंचा। लालकुर्ती बाउंड्री रोड स्थित एक होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अफगानी छात्र भारत में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके देश में हालात खराब हो गए हैं। भाजपा सरकार को उनकी मदद और सुरक्षा करनी चाहिए। कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि सब जानते हैं कि पार्टी किसके नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव कांग्रेस गंभीरता से लड़ेगी और जीतेगी।

चुनाव घोषणा पत्र समिति दल में पूर्व सलमान खुर्शीद के साथ कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व विधायक विवेक बंसल, अमिताभ दुबे और कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी भी मौजूद रहे। चुनाव घोषणा पत्र के लिए 73 प्रतिनिधिमंडलों के सुझाव लिए। किसानों के साथ बैठक की और कताई मिल का निरीक्षण किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला