मेरठ

मेरठ में धमाके के साथ फटा सैमसंग का मोबाइल, कंबल में लगी आग- देखें वीडियो

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में सैमसंग कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2017, 10:15 AM IST
mobile
mobile blast

मेरठ। अगर आप भी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। जिस स्मार्ट फोन से हम अपने लगभग सभी काम घर बैठे कर लेते हैं, वो फोन अब जान के लिए खतरा भी बन सकता है। अक्‍सर फोन की बैटरी फटने की सुनने को मिलती रहती हैं। इसको लेकर कई एडवायजरी भी जारी की जा चुकी हैं। ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ीगट थाने का है, जहां एक व्‍यापारी का मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया, जिससे कंबल व कपड़ों में आग लग गई।

बेड पर रखा था मोबाइल

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के इस्लामाबाद कॉलोनी में व्यापारी ज़ुबैर खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। 27 नवंबर की सुबह जब वह अपने बेटे के साथ सो रहे थे तो उनका सैमसंग ए-5 मोबाइल धमाके के साथ फट गया। मोबाइल बेड पर रखा हुआ था। धमाके के बाद कंबल व कपड़ों में आग लग गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गए। इतने में मोहल्‍ले के लोग भी आ गए। सबने मिलकर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि मोबाइल फोन की बैटरी फटने से यह हादसा हुआ है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, इस हादसे से परिवार में दहशत का माहौल है ।

ऑथोराइज्‍ड डीलर से खरीदा था मोबाइल

जुबैर खान का कहना है क‍ि उन्‍होंने कैंट एरिया के सैमसंग कंपनी के ऑथोराइज्‍ड डीलर से मोबाइल खरीदा था। यह फोन उन्‍होंने पिछले साल 30 हजार रुपये में लिया था। जुबैर ने कहा क‍ि सुबह वह अपने दो साल के बेटे के साथ सो रहे थे, तब बेड पर रखा उनका मोबाइल फोन फट गया। इससे कंबल में आग लग गई। इस मामले में उन्‍होंने लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कंपनी पर घटिया सामान देने का आरोप लगाया है।

Updated on:
30 Nov 2017, 10:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप