मेरठ

Sawan 2021: सावन के पहले मंगलवार को ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, दूर होंगी सभी समस्या

हनुमान को माना गया शिव का ही रूद्र अवतार। सावन के मंगलवार पूजा की दृष्टि से मंगलकारी। कलयुग के जागृत देव भगवान हनुमान।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 10:31 AM IST
maxresdefault.jpg

मेरठ। Sawan का महीना भक्ति और पूजा के लिए माना जाता है। कहते हैं इस माह भगवान शिव और पार्वती की पूरे महीने पूजा की जाती है। लेकिन एक देव ऐसे भी हैं जिनकी पूजा भी सावन (sawan 2021) के विशेष दिनों में की जाती है। सावन में ये विशेष दिन है मंगलवार (Mangalwar) और जिन देव की पूजा मंगलवार (sawan tuesday) को की जाती है उनका नाम है हनुमान। सावन के मंगलवार को हनुमान की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है और इन दिन हनुमान की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। मंगलवार को माता मंगला-गौरी और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की जाती है।

पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार हनुमान को भगवान शिव का ही रूद्र अवतार माना गया है, इसलिए सावन माह हिंदू धर्म बहुत ही महत्वपूर्ण है। भगवान हनुमान की कृपा से भक्त के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। सावन का मंगलवार पूजा की दृष्टि से बहुत मंगलकारी है। भगवान हनुमान कलयुग में जागृत देव माने जाते हैं। आइये जानते हैं सावन में हनुमान के लाभ और महत्व।

वह बताते हैं कि सावन माह के किसी भी मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नहा धोकर साफ सुथरने कपड़े पहनकर किसी समीप के मंदिर में जाकर चमेली के तेल में सिंदूर मिश्रित करके हनुमान जी को लगाएं। जीवन से जुड़ी सभी समस्या के निवारण की कामना करें। सावन के किसी भी मंगलवार को सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ से 11 या 21 साफ पत्ते तोड़ लें। उन्हें धूलकर चंदन से भगवान श्रीराम का नाम लिखें। इनका माला बनाकर किसी समीप के हनुमान मंदिर उन्हें इसे पहना दें। इससे हनुमान जी प्रसन्न हो जाएंगे। सावन में किसी भी मंगलवार हनुमान जी के मंदिर में ध्वज दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मंगलवार के दिन घर में हनुमान जी की तस्वीर दक्षिण दिशा की ओर करके लगाएं। इससे दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला