6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अगले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

monsoon active - यूपी के जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो, ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Jul 2021, 10:05 AM IST

UP Weather Alert latest Hindi news

UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. weather department Warning मानसून सक्रियता कभी कम तो कभी अधिक होती जा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, अगले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावनाहैं। मौसम केन्द्र ने सभी जिलों के लिए रेड व यलो अलर्ट जारी किया है। साथ जनता को सावधान किया है कि सतर्क रहें। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तो होगी पर यह अलग-अलग दिन अलग-अलग जिलों में होगी।

मौसम विभाग का 27-28 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट

राजधानी लखनऊ के लिए यलो अलर्ट जारी :- मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए राजधानी लखनऊ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त 28 जुलाई बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास केजिलों के लिए के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट में बताया जाता है कि, इन जिलों में बरसात तो होगी पर नुकसान नहीं होगा।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट :- ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि जोखिम से बचने के लिए हमेशा तैयार रहें। मौसम विभाग ने यूपी के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बराबंकी, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली और आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद के लिए रेड अलर्ट :- मौसम विभाग ने 28 जुलाई सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

29 जुलाई को भी होगी जमकर बारिश :- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं में यलो अलर्ट तो बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, पीलीभीत के लिए ऑरेंन्ज अलर्ट जारी किया गया है।