मेरठ

बैंकों में बनने शुरू हो गए आधार कार्ड, यहां से बनवा सकते हैं

एसबीआर्इ, पीएनबी, आेबीसी समेत कर्इ बैंकों में बन रहे आधार कार्ड, अन्य बैंकों में भी शुरू होंगे  
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 10:16 PM IST
meerut

मेरठ। अब बैंकों की सुविधाएं खाता खुलवाने,लाकर में जेवर रखने या रूपये का लेनदेन तक ही सीमित नहीं रहेंगी। बैंकों में अब आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं। पंजाब नेशनल बैंक, आेरिएंटल बैंक आफ काॅमर्स, एसबीआई की महानगर में कई ब्रांचों में यह सुविधाएं तो बकायदा शुरू हो चुकी हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है और आप उसे बनवाने के लिए प्रयासरत हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड बनवाने के लिए अपनी नजदीकी शाखा में जाना होगा। आधार कार्ड की सुविधा बैंक में ही मिलेगी और वह भी नजदीकी शाखा में। जिस बैंक की नजदीकी शाखा आपके घर के पास है। आप उसे वेबसाइट पर सर्च कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि वहां पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। बैंकों में सहायता के लिए आधार कार्ड काउंटर खोल दिया गया है।

चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक और डाकघरों में भी आधार की सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है। इससे एक ओर लोगों को आधार कार्ड बनवाने में राहत मिलेगी तो दूसरी ओर चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। बैंकों को दिए निर्देश जिले की दस प्रतिशत शाखाओं में बनाए आधार कार्ड कांउटर सरकार ने सभी बैंकों से अपनी दस प्रतिशत शाखाओं में आधार कार्ड काउंटर खोलने के निर्देश दिए है। सभी बैंकों ने सूची आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यहीं से आम लोगों को अपनी निकटतम शाखा की जानकारी मिलेगी।

अपडेट के लिए 30 रुपये शुल्क

आधार कार्ड में गलतियों को दुरुस्त करने का मौका भी मिलेगा। ऐसे लोगों को अपने मूल पहचान पत्र के साथ पहुंचकर गलती दुरुस्त करानी होगी। इसके लिए तीस रुपये शुल्क तय किया गया है।

वेबसाइट से पता करें आधार काउंटर

अगर आपको अपने क्षेत्र में स्थित आधार कार्ड काउंटर की जानकारी नहीं मिल रही है तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की वेबसाइट 'यूआइडीएआइ डॉट कॉम डॉट इन' पर जाना होगा। आधार एनरोलमेंट टैब के अंदर एनरोलमेंट एंड अपडेट सेंटर इन बैंक एंड पोस्ट ऑफिस विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना राज्य, शहर चुनना होगा। इसके बाद शहर की तीनों तहसील, मेरठ, मवाना, सरधना दिखाई देंगी। इसमें आप अपनी पसंद या अपने क्षेत्र के पास बैंक में आधार कार्ड काउंटर देख सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला