मेरठ

स्कॉलरशिप के नाम पर करोड़ों का घोटाला, शिकायत लखनऊ पहुंचते ही इस जिले में मचा हड़कंप

Scholorship Scam : बागपत में काॅलिज संचालकों द्वारा फर्जी बच्चों की शीट दिखाकर काफी लंबे समय से स्काॅलरशिप के पैसे हड़पे जा रहे थे, इसमें समाज कल्याण विभाग के कुछ लोग भी शामिल हैं
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 7:34 PM IST
baghpat
स्कॉलरशिप के नाम पर करोड़ों का घोटाला, शिकायत लखनऊ पहुंचते ही इस जिले में मचा हड़कंप

बागपत. बागपत में समाज कल्याण विभाग द्वारा मचाई जा रही खुली लूट करने वालों की जल्द ही पोल खुलने वाली है। बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत किसी ने समाज कल्याण विभाग लखनऊ को कर दी है, जिसके बाद निदेशक समाज कल्याण ने मुरादाबाद की विभागीय उपनिदेशक सरोज को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। गुरुवार को उपनिदेशक बागपत पहुंच सकती है, जिसको लेकर विभाग से लेकर काॅलिजों में हड़कंप मचा है। समाज कल्याण विभाग से मिलकर स्काॅलरशिप में वारे न्यारे कर रहे थे। अब सरकार ने स्काॅलरशिप फीस को रिफंड करने के आदेश दिये हैं।

गौरतलब है कि बागपत में काॅलिज संचालकों द्वारा फर्जी बच्चों की शीट दिखाकर काफी लंबे समय से स्काॅलरशिप के पैसे हड़पे जा रहे थे। इस कार्य में उनके साथ समाज कल्याण विभाग के कुछ लोग भी शामिल हैं। यह सिलसिला पिछले पांच से चला आ रहा है। इस मोटी कमाई के चक्कर में अधिकारियों और काॅलेज संचालकों ने छात्रों की पढ़ाई तक बाधित कर दी थी, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार शिकायतों के बाद भी न तो स्कूल संचालकों के खिलाफ कोई कारवाई होती थी और न ही समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ, लेकिन अब किसी ने इस मामले की शिकायत लखनऊ कर दी है। इसके बाद से समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गत पांच-छह साल में फीस रिफंड तथा स्कॉलरशिप में करोड़ों का गोलमाल किया गया है। इस पूरे गोलमाल की पटकथा एक कर्मचारी ने रची है। यह कर्मी कई काॅलेज संचालकों से मिलीभगत कर फर्जी तथा अपात्र छात्रों को फीस रिफंड का भुगतान कराकर खुद भी लाखों के वारे-न्यारे करता रहा है। आरोप है कि जिन काॅलेज संचालकों ने पैसा नहीं दिया, उनके असली छात्रों को भी फीस रिफंड का भुगतान नहीं हुआ है। इस कर्मी के साथ छह काॅलेजों पर भी गंभीर आरोप हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण निदेशक ने मुरादाबाद की विभागीय उपनिदेशक सरोज को इसकी जांच सौंप दी है। जांच के लिए अधिकारी गुरुवार को बागपत पहुंच सकती हैं। जांच टीम बागपत पहुंचने की सूचना मात्र से ही विभाग व काॅलेजों में हड़कंप मचा हुआ है।

Updated on:
20 Jun 2018, 7:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला