
तालाब में नहा रहे थे 4 बच्चे, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि 3 समा गए पानी में
गाजियाबाद. भोजपुर के त्योड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां 3 मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक चौथे मासूम बच्चे को बचा लिया गया है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल, त्योड़ी गांव निवासी 4 बच्चे गांव के ही एक तालाब में नहाने गए थे। जैसे ही बच्चे नहाने के लिए तालाबा में उतरे तो वे तालाब गहरा होने की वजह से डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन अन्य तीन बच्चों को नहीं बचा सके। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों बच्चों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकलवाया। मरने वाले बच्चों में एक 8 साल का और दो बच्चे 11-11 साल के थे। हीं एक चौथे मासूम बच्चे को बचा लिया गया है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
चश्मदीदों का कहना है कि शाम के समय बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। उन्हें तैरना भी नहीं आता था, जिस कारण वे पानी में समाते को चले गए। इधर, जैसे ही मासूमों की मौत की खबर गांव तक पहुंची तो कोहराम मच गया। बच्चों के परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है। एसपी देहात अरविंद मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती दौर में यह हादसा ही नजर आ रहा है, लेकिन दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जाएगी।
Published on:
20 Jun 2018, 10:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.