3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खां के समधी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली पीड़िता की ये दर्दभरी दास्तान सुन कांप जाएगी रूह, देखें वीडियो-

सोना-चांदी के जेवर समेत दहेज में दी थी बीएमडब्ल्यू कार, लेकिन इसके बाद भी बिखर गए सपने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:58 AM IST

rampur

आजम खां के समधी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली पीड़िता की ये दर्दभरी दास्तान सुन कांप जाएगी रूह, देखें वीडियो-

रामपुर. सपा नेता आजम खान के समधी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली पीड़िता की शिकायत पर भले ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हो, लेकिन अभी भी आरोपी खुले ही घूम रहे हैं। पीड़िता को पूरा विश्वास है कि एक दिन उसे न्याय जरूर मिलेगा और आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। पत्रिका से बातचीत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी लोग बड़े ही रसूखदार हैं। इसलिए पुलिस उन पर हाथ डालने से कतरा रही है।

गजब: इस हाई प्रोफाइल लड़की से गले मिलने के लिए लगी सैकड़ों लड़कों की लाइन, देखें वायरल वीडियो-

यहां बता दें कि 4 मार्च 2017 को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के सगे समधी ने अपने बेटे की शादी नगरपालिका कर्मचारी की बेटी से बड़ी शानो-शौकत से की थी। इतना ही नहीं दहेज में सोना-चांदी के जेवर समेत बीएमडब्ल्यू कार भी दी। नगरपालिका कर्मचारी ने हसी-खुशी अपनी लाडली बेटी को विदा किया, लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही उनकी बेटी की ज़िंदगी मे ऐसा भूचाल आया, जिसमें उसके सपने टूटकर बिखर गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर अपने बेटे यानी उसके पति की गैर मौजूदगी में नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते हैं। मना करने पर अपने बेटे से तलाक दिलाने की धमकी देते हैं। इसका विरोध करने पर पीड़िता को सास-ससुर द्वारा इतना पीटा गया कि दो बार उसका गर्भ गिर गया। इसके बाद पीड़िता ने हताश और निराश होकर एसपी के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर महिला थानेदार ने आरोपी ससुर, पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरोगा बोला- तेरी पत्नी भाग गई तो मैं क्या करूं, जानिये फिर क्या हुआ आगे

केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता की मां और पीड़िता बेहद परेशान हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। मेरे साथ कुकर्म करने वाले और दो बार मेरा गर्भ गिराने वाले जब तक जेल नहीं जाएंगे मैं तब तक न्याय के लड़ती रहूंगी। बरहाल इस मामले में पुलिस की जांच शुरू हो गई है। आरोपियों पर लगाये गए आरोप में कितनी सत्यता है इसकी जांच महिला थानेदार कर रही हैं। जल्द ही इस केस को वर्कआउट किया जाएगा। मामला वीवीआईपी परिवार से होने के कारण पुलिस के अधिकारी भी बिना जांच पड़ताल किए कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

डीजे पर हो रहा था डांस, इस वजह से हो गयी एक युवक की मौत, देखें वीडियो-