3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा बोला- तेरी पत्नी भाग गई तो मैं क्या करूं, जानिये फिर क्या हुआ आगे

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पुलिस चौकी में एक दरोगा की दबंगई का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jun 2018, 12:21 PM IST

बागपत. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पुलिस चौकी में एक दरोगा की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामना आया है। दरअसल, लौहड्डा गांव निवासी सुनील ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया है कि 28 मई को बाछौड़ गांव का रहने वाला एक युवक उसकी पत्नी और दो बच्चों को बहला-फुसला ले गया है। जब उसने इसकी शिकायत उसने बिनौली रोड स्थित पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा से की तो उसे यह कहते हुए भगा दिया गया कि तेरी पत्नी भाग गई तो मैं क्या करूं? पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने इस दौरान उसके साथ गाली-गलौच करते हुए कहा कि एसपी को शिकायत कर ले या आईजी को, जांच के लिए पत्र उसके पास ही आएगा और वह वही करेगा, जो वह चाहेगा। पीड़ित ने पत्नी और बच्चों को बरामद कराने के साथ-साथ दरोगा के व्यवहार की भी जांच कराने की मांग की है।

अजब-गजब: ईद के दिन इस हाई प्रोफाइल लड़की से गले मिलने के लिए लगी सैकड़ों लड़कों की लाइन, देखें वायरल वीडियो-

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बड़ौत कोतवाली पहुंचे लौहड्डा गांव निवासी सुनील ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि 28 मई को बाछौड़ गांव का रहने वाला एक युवक उसकी पत्नी और दो बच्चों को बहला-फुसला ले गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके और पत्नी के संयुक्त बैंक खाते से पत्नी के साथ आकर दो जून को 20 हजार रुपए निकाल लिए हैं। जब वह शिकायत करने बिनौली रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा तो वहां तैनात दरोगा ने उसे यह कहते हुए भगा दिया कि तेरी पत्नी भाग गई तो मैं क्या करूं? पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ गाली-गलौच भी की तथा यह भी कहा कि एसपी को शिकायत कर ले या आईजी को, जांच के लिए पत्र उसके पास ही आएगा और वह वही करेगा, जो वह चाहेगा। पीड़ित ने पत्नी और बच्चों को बरामद कराने के साथ-साथ दरोगा के व्यवहार की भी जांच कराने की मांग की है। इस मामले में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो जांच होगी।

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय... नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश