2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब-गजब: ईद के दिन इस हाई प्रोफाइल लड़की से गले मिलने के लिए लगी सैकड़ों लड़कों की लाइन, देखें वायरल वीडियो-

सैकड़ों लड़कों से गले मिलने के बाद अचानक हुई गायब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jun 2018, 10:55 AM IST

moradabad

अजब-गजब: ईद के दिन इस हाई प्रोफाइल लड़की से गले मिलने के लिए लगी सैकड़ों लड़कों की लाइन, देखें वायरल वीडियो-

मुरादाबाद. देशभर में ईद का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुरादाबाद स्थित वेव मॉल का है। जहां एक हाई प्रोफाइल लड़की से गले मिलने और ईद की मुबारकबाद देने के लिए सैकड़ों लोगों की लाइन लगी हुई। वहीं एक अन्य लड़की गले मिलने वाले लोगों की गिनती कर रही है। इस दौरान लड़की से गले मिलने के लिए युवाओं और बच्चों की भीड़ लग गई। काफी देर तक लोगों से गले मिलने के बाद ये दोनों लड़कियां अचानक गायब हो गईं। हालांकि ये लड़कियां कौन थी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय... नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

दरअसल, मुरादाबाद स्थित वेव मॉल में फिल्म देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ जुटी थी। इस दौरान मॉल के बाहर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। जहां एक लड़की से गले मिलने के लिए युवाओं और बच्चों की लंबी-लंंबी कतारें लगी थीं। युवाओं में इस लड़की से गले मिलने की इतनी दिवानगी थी कि वे लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान युवा एक-एक कर युवती से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे तो वहीं एक अन्य युवती गले मिलने वालों की गिनती करने में व्यस्त थी।

बड़ी खबर: नर्स बोली, डिप्टी सीएमओ और रिटायर्ड सीएमओ ने घर में घुसकर किया रेप

ये लड़कियां ऐसा क्यों कर रही थी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं युवाओं से गले मिलने के बाद अचानक गायब हुईं युवतियों के बारे में भी कुछ नहीं पता चल सका है। हालांकि मुरादाबाद शहर में ईद के बाद भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद लड़कियों ने आपस में शर्त लगाई होगी कि वह कितने लोगों को ईद की मुबारकबाद देती हैं। वहीं कुछ लोग इन्हें शरारती बता रहे हैं। फिलहाल लड़की का यह वीडियो देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है।

यूपी पुलिस ने थाने में ही आरोपी को सुनाई सजा, कटवा दिए बाल, देखें वीडियो-